March 19, 2024

Grameen News

True Voice Of Rural India

अरामाको के हमले के लगभग एक महीने बाद पहली बार घटे पेट्रोल और डीजल के दाम

अरामाके के हमले के लगभग एक महीने बाद पहली बार घटे पेट्रोल और डीजल के दाम

अरामाके के हमले के लगभग एक महीने बाद पहली बार घटे पेट्रोल और डीजल के दाम

Sharing is Caring!

विश्व की सबसे बड़ी तेल निर्यातक कंपनी आरामको पर पिछले दिनो ड्रोन हमले के बाद से पुरी दुनिया में तेल की कीमतो में उछाल आ गया था। इस हमले में अरामको को भारी नुकसान हुआ था। जिसके बाद कंपनी द्वारा तेल की सप्लाई में कमी कर दी गई थी। इस हमले के बाद से दुनियाभर में क्रूड ऑयल की कीमतों के साथ-साथ पेट्रोल ओर डीजल की कीमतों में भी इजाफा हुआ था। इसका असर भारत पर भी पड़ा था, क्योंकि भारत सऊदी से अपनी जरुरत का लगभग 17 प्रतिशत तेल आयात करता है। इसलिए भारत में भी पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े। लेकिन अब लगभग 1 महीने बाद देश मे पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी आई है।

निर्धारित सीमा से अधिक प्याज भंडारण करने वालों के विरुद्ध होगी कार्रवाई

 चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दामों में आई कमी

देश के चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम घटे हैं। इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार देश के चारों महानगरों में करीब एक माह के बाद पेट्रोलियम प्रोडक्टस के दाम में कमी आई है।

आखिरी बार पेट्रोल और डीजल के दामों में सितंबर माह के पहले सप्ताह में कटौती देखने को मिली थी। क्रूड ऑयल में आई कटौती के बाद ही स्थानीय स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम में राहत दी गई है।  कीमत में 10 पैसे प्रति लीटर की कमी हुई है।

इसके बाद देश के मुख्य राज्य दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम क्रमश : 74.51, 80.11 और 77.40 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं कोलकाता में 9 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई है। जिसके बाद कोलकाता में 77.14 रूपये प्रति लीटर पेट्रोल की कीमतें हो गई है।

वहीं डीजल के दाम में 6 पैसे प्रति लीटर की कमी आई है। जिसके बाद दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई में डीजल की कीमतें क्रमश : 67.43, 69.79 और 71.24 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वही मुंबई में डीजल की कीमत में 7 पैसे प्रति लीटर की कमी आई है। जिसके बाद वहां पर डीजल की कीमत 70.69 प्रति लीटर हो गई है। बहरहाल पेट्रोल-डीजल की कीमत घटने से थोड़ी राहत जरूर मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © Rural News Network Pvt Ltd | Newsphere by AF themes.