बारिश से फसल बर्बाद होने से परेशान किसान ने की आत्महत्या

देश में हुई भारी वर्षा के कारण कई राज्यों के किसान परेशान है। हर रोज कही से न कही से किसानों द्वारा अत्महत्या की खबर सामने आ रही है। फसल बर्बाद होने से हताश कई किसान अपनी जान गवा चुके हैं। यह मामले सबसे अधिक मध्य प्रदेश और राजस्थान राज्यों से सामने आ रहे हैं। इन दोनों राज्यों में अधिक बारिश के चलते किसानों की लाखों हेक्टेयर फसल बारिश के पानी में डूबकर बर्बाद हो चुकी है। इससे हताश किसान सदमे से अपनी जान खो रहे हैं।
किसान पर करीब 5 लाख रुपए का कर्ज था
वर्षा के पानी से फसल बर्बाद होने के कारण हताश मध्य प्रदेश के बीना जिले के किसान ने ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। जिसके बाद से किसान के घर में हाहाकार मचा हुआ हैं। मध्य प्रदेश के बीना जिले के किसान राजकुमार कुर्मी बारिश बंद होने के बाद अगली सुबह अपने खेत पर फसल को देखने गए थे। उसके बाद। किसान राजकुमार ने सोयाबीन की फसल लगा रखी थी। सुबह किसान ने जब खेत पर जाकर सोयाबीन की फसल देखा तो उनको फसल पर एक भी फली नजर नही आई। इससे किसान इतना हताश हुआ कि उसने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। इसकी खबर गाँव वालों को लगी थी उन्होने पुलिस को सूचित किया।
बताया जा रहा है कि इस किसान पर करीब 5 लाख रुपए का कर्ज था जिससे किसान परेशान रहता था। इसी साल जून के महीने में किसान राजकुमार ने अपनी बेटी कि शादी कि थी। उसी शादी में किसान ने कर्ज लिया था। गाँव वालों का कहना है कि किसान कैंसर से भी पीड़ित था। जिसको लेकर वो काफी परेशान रहता था। गाँव वालो का कहना है किसान को डर था कि कैसे वो इस कर्ज को चुकाएगा। इसलिए वो घर कि परिस्थिति को नही संभाल पा रहा था। गाँव वालों का कहना है कि किसान राजकुमार कुर्मी की पूरी 4 एकड़ फसल बर्बाद हो गई है। अपने घर कि स्थिति को सुधारने के लिए किसान ठेके पर जमीन लेकर खेती कर रहा था। लेकिन बारिश की मार से सबकुछ बर्बाद हो गया। सरकारी अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अधिकतर फसल खराब हो गई है। जिसकी वजह से किसान परेशान है। हालांकि सरकार को बर्बाद हुई फसल का ब्यौरा भेज दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि इसमें जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कारवाई की जाएगी। बारिश के कारण बर्बाद हुई फसलों के मुआवजे के लिए किसान सरकार की ओर से मदद की राह देख रहें हैं।
खेती बाड़ी से जुड़ी जानकारियों के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-:
https://www.youtube.com/user/Greentvindia1