History of 8th March- 1977 में संयुक्त राष्ट्र ने अंतराष्ट्रिय महिला दिवस के तौर पर मान्यता दी

History of 8th March-
जैसा कि आप सभी जानते हैं, कि आज अंतराष्ट्रिय महिला दिवस हैं, जिसे 1977 में 8 मार्च को संयुक्त राष्ट्र ने अंतराष्ट्रिय महिला दिवस के तौर पर मान्यता दी थी.. इस दिन दुनिया के 27 देशों में आधिकारिक तौर से अवकाश रहता हैं.. हालांकि, भारत उन देशों की सूची में शामिल नहीं हैं… इस दिन को मनाए जाने की शुरूआत 19 मार्च 1911 को जर्मनी से हुई थी.. वहां की सोशलिस्ट लीडर क्लारा जेटकिंग ने महिला दिवस को मनाने का आइडिया पहली बार दिया था..
1957 में आज ही के दिन इजिप्ट ने सुएज कैनाल को दोबारा खोल दिया था। सुएज नहर को लेकर ब्रिटेन, इजरायल और फ्रांस ने इजिप्ट के साथ युद्ध छेड़ दिया था.. क्योंकि, इजिप्ट ने सुएज नहर पर अपना कब्जा कर लिया था.. जो कि, ब्रिटेन और फ्रांस को कतई बर्दाश नहीं हुआ..
साल 2004 में आज ही के दिन इराक की गवर्निंग काउंसिल ने वहां नए संविधान की स्थापना की थी.. 13 जुलाई 2003 से 1 जून 2004 तक सद्दाम हुसैन की हार के बाद इराक गवर्निंग काउंसिल ही वहां की अंतरिम सरकार थी..
1921 में आज ही के दिन जाने माने शायर और गीतकार साहिर लुधियानवी का जन्म लुधियाना में हुआ था… साहिर लुधियानवी का असली नाम अब्दुल हयी साहिर है। साहिर लुधियानवी को शराब और सिगरेट की लत थी.. जिसके चलते हार्ट अटैक के कारण उनकी मौत हो गई. साहिर लुधियानवी को हिंदी फिल्म प्यासा, हम दोनों, कभी-कभी के गानों को लिए आज भी याद किया जाता हैं।
1817 में आज ही के दिन न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज की स्थापना हुई थी.. न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज यानि NYC को दुनिया का सबसे बड़ा एक्सचेंज माना जाता हैं।
Grameen News के खबरों को Video रूप मे देखने के लिए ग्रामीण न्यूज़ के YouTube Channel को Subscribe करना ना भूले ::
https://www.youtube.com/channel/UCPoP0VzRh0g50ZqDMGqv7OQ
Kisan और खेती से जुड़ी हर खबर देखने के लिए Green TV India को Subscribe करना ना भूले ::
https://www.youtube.com/user/Greentvindia1
Green TV India की Website Visit करें :: http://www.greentvindia.com/