October 2, 2023

Grameen News

True Voice Of Rural India

History of 28th February- 1928 को ‘रमन प्रभाव’ का आविष्कार हुआ था

History of 7th March
Sharing is Caring!

History of 28th February-

28 फरवरी को देश में विज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता है। यही वह दिन है जब देश के महान वैज्ञानिक सी वी रमन ने ‘रमन प्रभाव’ का आविष्कार किया था, जिसके लिए उन्हें नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। महान भौतिक विज्ञानी सर चंद्रशेखर वेंकट रमन ने 28 फरवरी 1928 को भौतिकी के गंभीर विषय में एक महत्वपूर्ण खोज की थी। पारदर्शी पदार्थ से गुजरने पर प्रकाश की किरणों में आने वाले बदलाव पर की गई इस महत्वहपूर्ण खोज के लिए 1930 में उन्हें भौतिकी के नोबेल पुरस्काकर से सम्माआनित किया गया। वह यह पुरस्कार ग्रहण करने वाले भारत ही नहीं बल्कि एशिया के पहले वैज्ञानिक थे।

1568 में आज ही के दिन करीब चार महीने की घेराबंदी के बाद अकबर की सेना ने चितौड़गढ़ पर कब्जा किया। इसमें अकबर की सेना ने चित्तौड़गढ़ दुर्ग में जयमल के नेतृत्व वाले 8000 राजपूतों और 40,000 किसानों की घेराबन्दी की थी।

1936 में देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की पत्नी कमला नेहरू का निधन हो गया। कमला नेहरु मे देशभक्ति कूट कूटकर भरी हुई थी। वे देश भक्ति में अपने शरीर, स्वास्थ्य और सुखों को भूल जाती थी। उन्होंने अपने आप को देश के चरणो मे न्यौछावर कर दिया था। वो स्वदेशी और खादी के प्रचार के लिए गांवों में जाना बंद नहीं करतीं थी।

1986 में आज ही के दिन स्वीडन के प्रधानमंत्री ओलोफ पाल्मे की स्टॉकहोम में गोली मार कर हत्या कर दी गई। ओलोफ पामे स्वीडन के सबसे बड़े नेता थे. सोशल डेमोक्रेटिक. एक दम मॉडर्न पामे वियतनाम पर अमेरिका के हमले के विरोधी थे। स्वीडन दुनिया के सबसे डेवेलप्ड देशों में से एक है। इस घटना ने लोगों के होश उड़ा दिये.हालांकि आज तक ओलोफ के हत्यारे का कोई पता नहीं चल पाया है।

 

Grameen News के खबरों को Video रूप मे देखने के लिए ग्रामीण न्यूज़ के YouTube Channel को Subscribe करना ना भूले  ::

https://www.youtube.com/channel/UCPoP0VzRh0g50ZqDMGqv7OQ

Kisan और खेती से जुड़ी हर खबर देखने के लिए Green TV India को Subscribe करना ना भूले ::

https://www.youtube.com/user/Greentvindia1

Green TV India की Website Visit करें :: http://www.greentvindia.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © Rural News Network Pvt Ltd | Newsphere by AF themes.