History of 28th June- 28 जून 1921 में पीवी नरसिम्हा राव का जन्म

History of 28th June-
- आज ही के दिन 28 जून 1919 को वर्साय शांति संधि हुई थी, साथ ही, प्रथम विश्व युद्ध की समाप्ति भी वर्साय शाति संधि में किये दस्तखत के बाद हुई थी। जिसमें जर्मन के प्रतिनिधियों ने विजेता देशों के द्वारा पेश संधि पर विरोध जताते हुए हस्ताक्षर किये थे। दरअसल, प्रथम विश्व युद्ध में जर्मनी को हार का सामना करना पड़ा था और साथ ही, इस संधि के तहत उसके अधिकारों को सीमित कर दिया गया था। आपको बता दें कि, वर्साय की संधि फ्रांस की राजधानी पेरिस में हुई थी।
-
आज ही के दिन साल 1921 में 17 भाषाओं का ज्ञान रखने वाले पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव का जन्म हुआ था… पी.वी नरसिम्हा राव दक्षिण से बनने वाले पहले और देश के 10वें प्रधानमंत्री थे। राव 1991 से 1996 के बीच भारत के प्रधानमंत्री पद पर रहे थे.. हालांकि, इससे पहले वो आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं..
- आज ही के दिन साल 1923 में हिंदी फिल्मों में अपना अहम योगदान देने वाले जमशेदजी फ्रामजी का निधन हो गया था जमशेदजी फ्रामजी को मशहूर मदन थिएटर शुरु करने के लिए पहचाना जाता है हालांकि, जमशेदजी फ्रामजी को फादर ऑफ इंडिया1st सिनेमा हॉल के नाम से भी जाना जाता है। आपको बता दें कि, उन्होंने मशहूर फिर सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र का प्रोडक्शन भी संभाला था
- आज ही के दिन साल 1838 मे ब्रिटेन की महारानी विक्टोरिया की लंदन के वेस्टमिंस्टर एबे में ताजपोशी की गई। महारानी विक्टोरिया ने एक समय में दुनिया के करीब एक चौथाई हिस्से पर राज किया है.. साथ ही इनके राज मे करीब 40 करोड़ लोग रहते थे। आपको बता दें कि, 1 मई 1876 को उन्हे भारत की महारानी की उपाधि भी दी गई थी।
- आज ही के दिन साल 1846 में बेल्जियम के संगीतकारadolphe sax ने saxophone का पैटेंट करवाया। दोस्तो आपको बता दें कि, ये एक म्यूजिकल इंस्ट्रुमेंट है जिसे आपने अक्सर किसी मिलिट्री बैंडस मे सुना होगा। हालांकि, इसके अलावा आज कल शादियों और बारातों में भी इसको खूब बजाया जाता है..
- आज ही के दिन साल 1926 में कार बनाने वाली मशहूर कंपनी मर्सडीज बेंज की स्थापना हुई थी। आपको बता दें कि, मर्सिडीज बेंज जर्मन के डायरेक्टर डेमलर एजी की एक मल्टीनेशनल युनिट है जे कि, ऑटोमोबाइल, बसों, कोच और ट्रकों के लिए मशहूर है..
Grameen News के खबरों को Video रूप मे देखने के लिए ग्रामीण न्यूज़ के YouTube Channel को Subscribe करना ना भूले ::
https://www.youtube.com/channel/UCPoP0VzRh0g50ZqDMGqv7OQ
Kisan और खेती से जुड़ी हर खबर देखने के लिए Green TV India को Subscribe करना ना भूले ::
https://www.youtube.com/user/Greentvindia1
Green TV India की Website Visit करें :: http://www.greentvindia.com/