October 1, 2023

Grameen News

True Voice Of Rural India

History of 16th June- 1903 में हेनरी फोर्ड ने फोर्ड मोटर कंपनी की स्थापना

History of 16th June
Sharing is Caring!

History of 16th June-

  1. आज ही के दिन 1903 में हेनरी फोर्ड ने फोर्ड मोटर कंपनी की स्थापना की थी। इस अमेरिकन कार कंपनी का हेडक्वार्टर अमेरिका के मिशिगन में स्थित है। भारत में फोर्ड ने साल 1995 में अपना कारोबार शुरू किया। भारत में कंपनी का हेडक्वार्टर मराईमलाई नगर, चेन्नई में स्थित है।  हेनरी फोर्ड अधिक मात्रा में वाहन उत्पादन के लिए उपयोग किये जाने वाले एसेम्बली लाइन के जनक माने जाते है, हालांकि उन्होंने एसेम्बली लाइन का अविष्कार नहीं किया था, परंतु फोर्ड पहली कंपनी थी जिसने ऑटोमोबाइल का निर्माण व विकास किया था और यह मध्यम वर्ग के लोगों के लिए वहन योग्य वाहन थी।
  2. आज ही के दिन 1950 मे डिस्को डांसर के नाम से पहचान बनाने वाले कलाकार मिथुन चक्रवती का जन्म हुआ था। बॉलीवुड मे मिथुन लगभग 350 से ज्यादा फिल्मो मे काम कर चुके है। उन्होंने अपने काम की शुरुआत फिल्म मृगया से की थी इसके लिए उन्हे सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरुस्कार भी मिला है।

  3. आज ही के दिन 16 जून 1963 को अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरने वाली 26 साल की रुसी महिला वैलेटीना तेरेशकोवा दुनिया की पहली महिला थीं. वकपड़ा उद्योग में काम कर चुकीं तेरेशकोवा रूस की छठीं अंतरिक्षयात्री थीं. उनके मिशन का मुख्य मक़सद था एक और अंतरिक्ष यान के साथ तालमेल बैठाना. वोस्टोक 6 के उड़ान भरने से दो दिन पहले ही वोस्टोक 5 अंतरिक्ष में भेजा गया था. दोनों अंतरिक्ष यान आपस में रेडियो के ज़रिए संपर्क बनाने में कामयाब रहे और एक समय पर एक-दूसरे से करीब पांच किलोमीटर की दूरी पर थे. अपनी यात्रा के बाद तेरेशकोवा कम्युनिस्ट पार्टी की सदस्य बन गईं और दोबारा कभी अंतरिक्ष की उड़ान नहीं भरी
  4. आज ही के दिन साल 1976 में दक्षिण अफ्रिका के टोएटा में दस हजार काले स्कूली छात्रों ने प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन अपनी खराब गुणवत्ता वाली शिक्षा के खिलाफ और अपनी भाषा में बात करने के अधिकार के लिए किया यह लगभग आधा मील लंबा प्रदर्शन था। इसमें सौ से अधिक छात्रों को गोली मार दी गई तथा हजार से अधिक घायल हुए थे।
  5. आज ही के दिन 1992 में डायना ए ट्रू स्टोरी नाम की किताब का विमोचन किया गया। ये किताब ब्रिटेन की प्रिंसेस ऑफ वेल्स राजकुमारी डायना पर आधारित थी। आपको बता दे कि इस किताब मे बताया गया था कि पिछले 10 सालो मे राजकुमारी डायना ने कई बार आत्महत्या की कोशिश की है। जो काफी विवादो मे रही।
  6. आज ही के दिन 2015 मे मशहूर आर्किटेक चार्ल्स कोरिया का निधन हुआ था। चार्ल्स कोरिया का जन्म 1 सितम्बर सन 1930 को सिकंदराबाद, हैदराबाद राज्य में हुआ था। उन्होंने मुंबई के सेंट जेवियर कॉलेज से पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ़ मिशिगन और प्रतिष्ठित मेसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी से शिक्षा ग्रहण की। कोरिया ने भारत और विदेश के कई विश्वविद्यालयों में पढ़ाया। उन्होंने 1984 में मुंबई में ‘शहरी डिजाइन अनुसंधान संस्थान’ की स्थापना की थी। यह संस्थान पर्यावरण संरक्षण और शहरी समुदायों में सुधार के लिए समर्पित है। जब चार्ल्स कोरिया भवन डिजाइन के क्षेत्र में अपने पैर जमा रहे थे, तब हर तरह की बुनियादी सुविधाओं के लिए तरसते भारत में सुंदर इमारतों से ज्यादा आम लोगों के लिए शहरों का विकास एक बड़ी चुनौती था। मुंबई विश्वविद्यालय से आर्किटेक्चर की पढ़ाई करने वाले इस युवा के मन पर नए-नए आज़ाद हुए देश के संघर्ष व उसके आम लोगों की चुनौतियों की छाप हमेशा रही।
  7. आज ही के दिन विश्व भर मे फादर्स डे’ मनाया जाता है। सभी के जीवन में उनके माता- पिता का महत्व सबसे ज्यादा होता है। वैसे तो जिंदगी का हर एक दिन उन्हें समर्पित होता है, लेकिन हर साल एक दिन उनके लिए खास मनाया जाता है। इसलिए ही ‘मदर्स डे’ और ‘फादर्स डे’ मनाया जाता है। इस साल 12 मई को मां को समर्पित दिन ‘मदर्स डे’ मनाया गया। अब 16 जून को ‘फादर्स डे’ मनाया जाएगा, जो कि दुनिया के सभी पिताओं को समर्पित होता है। बच्चे के जीवन में उसके पिता का योगदान ऐसा होता है, जिसका कभी भी पर्याप्त रूप से धन्यवाद नहीं दिया जा सकता। लेकिन फिर भी, यह एक दिन उन्हें स्पेशल फील कराने के लिए होता है।

 

Grameen News के खबरों को Video रूप मे देखने के लिए ग्रामीण न्यूज़ के YouTube Channel को Subscribe करना ना भूले  ::

https://www.youtube.com/channel/UCPoP0VzRh0g50ZqDMGqv7OQ

Kisan और खेती से जुड़ी हर खबर देखने के लिए Green TV India को Subscribe करना ना भूले ::

https://www.youtube.com/user/Greentvindia1

Green TV India की Website Visit करें :: http://www.greentvindia.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © Rural News Network Pvt Ltd | Newsphere by AF themes.