October 1, 2023

Grameen News

True Voice Of Rural India

History of 15th June- Nature Photography day

History of 22nd June
Sharing is Caring!

History of 15th June-

  1. आज ही के दिन North American Nature Photography Association द्वारा nature Photography day आयोजित किया जाता है इसका मकसद लोगो मे उनके काम के प्रति जागरुकता लाना और प्रकृति की खूबसूरती को बढ़ावा देना है
  2. 1667 मे आज ही के दिन पहली दफा किसी जानवर से इंसान की ब्लड ट्रांसफ्यूजन किया था। एक फ्रेंच फिजिशियन ‘Dr. jean Baptiste denys ने 15 साल के बच्चे को भेड़ के शरीर से करीब 355मिलीलीटर खून चढ़ाया था। इस तरह के प्रयोग को Xenotransfusion भी कहा जाता है।

  3. 1752 मे आज ही के दिन अमेरिकी वैज्ञानिक बेंजामिन फ्रेकलिन ने ये सिद्ध कर दिया था कि मेद्यविद्यत भी बिजली ही होती है। उन्होंने तुफान मे पतंग उड़ाकर इसे साबित भी किया था उनके इस प्रयोग को Kite Experiment कहा जाता है।
  4. 1844 में आज ही के दिन चार्ल्स गुडइयर को वल्कनाइज़ड रबर का पेटेंट मिला था इन्होंने प्राकृतिक रबर के साथ सल्फर मिलाकर इसे बनाया था इसी की बदौलत रबर का व्यवसायिक इस्तेमाल किया जाने लगा।
  5. 1896 मे आज ही के दिन जापान में भूकंप के बाद आई सुनामी ने करीब 22,000 लोगो की जान ले ली। इसे अब तक की सबसे विनाशकारी सूनामी माना जाता है। सानरिकू तट पर आई इस सुनामी की लहरें 125 फीट ऊंची थी उसके बाद जापान के इसी तट पर 1933 और फिर 2011 मे भूकंप और सूनामी आए थे।
  6. 1929 मे आज ही के दिन हिंदी फिल्मो की अभिनेत्री और गायिका सुरैया का जन्म हुआ था उन्हे उनकी प्रतिभा के लिए उपमहाद्वीप की मलिका-ए-तरन्नुम से नवाजा गया था। सुरैया ने उम्रभर शादी नही की और 31 जनवरी 2004 मे उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया
  7. 1937 मे आज ही के दिन समाजसेवक अन्ना हजारे का जन्म हुआ था। वह भारत में रालेगन सिद्धी नामक गांव के विकास के लिए जाने जाते है। उन्होंने 2011 के भारतीय भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन में एक बड़ी अहम भूमिका निभायी थी। उन्होंने भारतीय सेना में भी काम किया है। अप्रैल 2011 में, उन्होंने भ्रष्टाचार पर उनकी मांगों को स्वीकार करने के लिए भारतीय सरकार पर दबाव बनाने के लिए अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी थी। सरकार ने बाद में उनकी मांगों को स्वीकार कर लिया, और उन्होंने अपना उपवास समाप्त कर दिया। अगस्त 2011 में, उन्होंने एक और भूख हड़ताल शुरू कर दी। इस बार, वह सरकार को एक जन लोकपाल विधेयक पारित करना चाहते थे।
  8. 1947 मे आज ही के दिन कांग्रेस ने भारत के बंटवारे की योजना को स्वीकार कर लिया था। इसके तहत पश्चिमी पंजाब का मुस्लिम आबादी वाला इलाका पाकिस्तान और हिंदू आबादी वाला इलाका पश्चिम बंगाल भारत मे ही रहा। इसी तरह मुस्लिम बहुल पूर्वी बंगाल भी पाकिस्तान के हिस्से मे आ गया था जो बाद मे आजाद होकर बांग्लादेश बना।
  9. 1992 मे आज ही के दिन इजिप्टीयन फुटबॉलर ‘Mohamed Salah का जन्म हुआ था। उन्हे 2017 मे BCC और  CAF द्वारा अफ्रीकन फुटबॉलर ऑफ द ईयर का खिताब मिल चुका है।

Grameen News के खबरों को Video रूप मे देखने के लिए ग्रामीण न्यूज़ के YouTube Channel को Subscribe करना ना भूले  ::

https://www.youtube.com/channel/UCPoP0VzRh0g50ZqDMGqv7OQ

Kisan और खेती से जुड़ी हर खबर देखने के लिए Green TV India को Subscribe करना ना भूले ::

https://www.youtube.com/user/Greentvindia1

Green TV India की Website Visit करें :: http://www.greentvindia.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © Rural News Network Pvt Ltd | Newsphere by AF themes.