October 1, 2023

Grameen News

True Voice Of Rural India

Kisan bulletin 9th March 2019- किसान को रूला रहा प्याज का दाम

Kisan bulletin 9th March 2019
Sharing is Caring!

Kisan bulletin 9th March 2019-

  1. कस्बे के खादर से लोगों ने 70 गोवंश को पकड़ लिया है। दो दिन से चल रहे इस अभियान के दूसरे दिन छपरौली के पशु चिकित्सकों की टीम भी मौजूद रही। भारतीय किसान यूनियन के मंडल उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में किसान इस अभियान में लगे हुए हैं। बृहस्पतिवार को शुरू किए इस अभियान में अभी तक 70 गोवंश पकड़कर चारदीवारी के अंदर एकत्र कर दिए हैं जिनके चारे की व्यवस्था की जा रही है। किसानों ने बताया कि खादर में करीब 350 आवारा घूमने वाले गोवंश है। जिनको पकड़ने के लिए यह अभियान जारी रहेगा।
  2. वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बृहस्पतिवार को कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार ने पीएम-किसान योजना के तहत 2,000 रुपए की पहली किस्त के हस्तांतरण के लिए छोटे और सीमांत किसान का कोई नाम केंद्र को नहीं भेजा है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के अलावा कांग्रेस शासित अन्य राज्य भी सहयोग नहीं कर रहे हैं।
  3. एनएच-152 डी की मुआवजा राशि बढ़ाने की मांग को लेकर धरना दे रहे किसानों ने शुक्रवार को बिना पूर्व सूचना के अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। ये किसान धरनास्थल से रामनगर गांव तक आए और इसके बाद लौट गए। वहीं, किसानों के धरनास्थल से चलने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन अलर्ट हो गया। किसानों के लघु सचिवालय घेराव के लिए आने के अंदेशे पर शहर से बाहर ही रोकने के लिए नई अनाज मंडी में पुलिस फोर्स तैनात की गई।
  4. मध्य प्रदेश में एक बार फिर प्याज किसानों की आंखों से आंसू निकाल रही हैं.. साल 2016 में प्याज के गिरते दामों के कारण किसानों ने बड़ा आंदोलन किया था.. जिसके बाद अब एक बार फिर किसान प्याज के गिरते दामों से परेशाम हो चुके हैं.. किसान ने जिस प्याज को प्रति हेक्टेयर प्रति किलो 10 रूपये खर्च कर बुआई की, उसी प्याज के दाम उनको मंड़ी में 2 से 3 रूपये प्रति किलों मिल रहा हैं.. हालात इतने बद्तर हैं, कि किसानों को अपनी उपज जानवरों को खिलाने पर मजबूर होना पड़ रहा है..
  5. शुक्रवार को कथूरा गांव में किसानों ने प्रदर्शन किया और सरकार से फसल का मुआवजा जारी किए जाने की मांग की। आपको बता दे कि, बीते साल बरसात आने से किसानों की धान की फसल में पानी भर गया था। पानी काफी दिन तक भरा रहा था। समय पर पानी की निकासी न होने से धान की फसल खराब हो गई थी। किसानों की मांग पर सरकार ने स्पेशल गिरदावरी कराई थी। लेकिन अभी तक किसानों को मुआवजा नहीं मिला है। जबकि किसान कई बार सरकार से मुआवजा जारी किए जाने की मांग कर चुके हैं।

 

Grameen News के खबरों को Video रूप मे देखने के लिए ग्रामीण न्यूज़ के YouTube Channel को Subscribe करना ना भूले  ::

https://www.youtube.com/channel/UCPoP0VzRh0g50ZqDMGqv7OQ

Kisan और खेती से जुड़ी हर खबर देखने के लिए Green TV India को Subscribe करना ना भूले ::

https://www.youtube.com/user/Greentvindia1

Green TV India की Website Visit करें :: http://www.greentvindia.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © Rural News Network Pvt Ltd | Newsphere by AF themes.