Physics Nobel Prize: लेजर की नई खोज के लिए इस बार तीन को नोबेल पुरस्कार, 96 साल के एश्किन नोबेल पाने वाले सबसे उम्रदराज

Physics Nobel Prize: लेजर की नई खोज के लिए इस बार तीन को नोबेल पुरस्कार
इस साल भौतिकी के क्षेत्र में अहम योगदान देने वाले नामों की नोबेल पुरस्कार के लिए घोषणा कर दी गई है. भौतिकी के क्षेत्र नोबेल पुरस्कार पाने वाले नामों में इस साल तीन वैज्ञानिकों को चुना गया है. रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने लेजर फिजिक्स की खोज अमेरिका के आर्थर एश्किन इसके अलावा फ्रांस के गेरार्ड मोरो और कनाडा की डोना स्ट्रिकलैंड को इस बार नोबेल विजेता के तौर पर चुना गया है. वहीं तीनों वैज्ञानिकों को ईनाम के रूप में 90 लाख स्वीडिश क्रोनर (करीब 7.35 करोड़ रुपए) दिए जाएंगे.
BREAKING NEWS⁰The Royal Swedish Academy of Sciences has decided to award the #NobelPrize in Physics 2018 “for groundbreaking inventions in the field of laser physics” with one half to Arthur Ashkin and the other half jointly to Gérard Mourou and Donna Strickland. pic.twitter.com/PK08SnUslK
— The Nobel Prize (@NobelPrize) October 2, 2018
इस साल 96 साल के एश्किन को ऑप्टिकल ट्वीजर्स पर रिसर्च के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. जिसके लिए उनको इनाम की आधी राशि दी जाएगी. इसके साथ ही एश्किन नोबेल पाने वाले सबसे उम्रदराज व्यक्ति बन गये हैं.
उन्हें ये पुरस्कार उनके लेजर बीम के जरिए पार्टिकल्स, वायरस, परमाणु और कोशिकाओं को पकड़ने वाली तकनीक की खोज की. वहीं बाकी दो विजेताओं को बाकी की बची राखि आपस में साझा करना पड़ेगा. मोरो और स्ट्रिकलैंड को नोबेल पुरस्कार उनके खोज तीव्र लेजर तरंगों की खोज के लिए दिया जा रहा है. उनकी इस तकनीक का इस्तेमाल आंखों की सर्जरी के लिए किया जा रहा है.
वहीं कनाडा की ओंटारियो यूनिवर्सिटी में रिसर्चर स्ट्रिकलैंड 55 साल बाद भौतिकी के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार पाने वाली दूसरी महिला बन गई हैं. स्ट्रिकलैंड से पहले यह पुरस्कार साल 1963 में न्यूक्लियर स्ट्रक्चर पर खोज करने वाली मारिया मेयर को मिला था. इसके साथ ही स्ट्रिकलैंड भौतिकी के क्षेत्र में नोबेल जीतने वाली दुनिया की तीसरी महिला बन गई हैं. भौतिकी का पहला नोबेल पुरस्कार पाने वाली महिला मैरी क्यूरी थी. उन्हें साल 1903 में उनके पति क्यूरी और हैनरी बैक्वेरल के साथ संयुक्त रूप से रेडियो एक्टिविटी की खोज के लिए इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया था.
Grameen News के खबरों को Video रूप मे देखने के लिए ग्रामीण न्यूज़ के YouTube Channel को Subscribe करना ना भूले ::
https://www.youtube.com/
Kisan और खेती से जुड़ी हर खबर देखने के लिए Green TV India को Subscribe करना ना भूले ::
https://www.youtube.com/user/
Green TV India की Website Visit करें :: http://www.greentvindia.