Chemistry Nobel Prize : रसायनिक क्षेत्र में अहम योगदान देने वाले तीन वैज्ञानिकों को नोबेल पुरस्कार

Chemistry Nobel Prize : रसायनिक क्षेत्र में अहम योगदान देने वाले तीन वैज्ञानिकों को नोबेल पुरस्का
Chemistry Nobel Prize : रसायन विज्ञान के क्षेत्र में अहम योगदान देने वाले तीन वैज्ञानिकों को इस साल नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया है. जिसमें अमेरिका की महिला वैज्ञानिक फ्रांसिस हेमिल्ट अरनॉल्ड को भी चुना गया है. इसके साथ ही रसायन के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार पाने वाली फ्रांसिस पांचवीं महिला बन गई है.
कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टैक्नोलॉजी में प्रोफेसर अरनॉल्ड को उनके एंजाइम विकसित करने जिससे जीवाश्म ईंधन जैसे जहरीले रसायनों की समस्या से निपटने में आसानी मिलेगी, जबकि स्वीडिश रॉयल साइंस अकादमी ने अरनॉल्ड के योगदान को देखते हुए नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया है. अरनॉल्ड के अहम योगदान के चलते उन्हें नोबेल में दी जाने वाली राशि की आधी राशि देने की घोषणा की गई है. जबकी बाकी की बची राशि में जॉर्ज पी. स्मिथ और सर ग्रेगरी विंटर में बांटा जायेगा. रसायन के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार की कुल राशि 10 लाख डॉलर है.
डार्विन के सिद्धांत को परखनली में उतारने की वजह से मिला नोबेल
नोबेल अकादमी कमेटी के प्रमुख ने जानकारी देते हुए कहा कि, तीनों वैज्ञानिकों ने विभिन्न क्षेत्रों में प्रोटीन के इस्तेमाल के लिए क्रम विकास के उसी सिद्धांक का इस्तेमाल किया है. जिसके जरिये आनुवांशिक बदलाव और चयन किया जाता है.
इसके अलावा उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि, इस साल के नोबेल विजेताओं ने डार्विन के सिद्धांतों को परखनली में उतारा है. साथ ही आण्विक स्तर प क्रमविकास की प्रक्रियाओं की समझ पर इस्तेमाल कर अपनी प्रयोगशाला में उसे मूर्त रूप दिया है.
Grameen News के खबरों को Video रूप मे देखने के लिए ग्रामीण न्यूज़ के YouTube Channel को Subscribe करना ना भूले ::
https://www.youtube.com/
Kisan और खेती से जुड़ी हर खबर देखने के लिए Green TV India को Subscribe करना ना भूले ::
https://www.youtube.com/user/
Green TV India की Website Visit करें :: http://www.greentvindia.