पांडिचेरी के कृषि मंत्री कमलाकनन खुद करते हैं खेतों में काम

हमारे देश में ना जानें कितने ही भ्रष्ट राजनेता सालों से शासन कर रहे हैं। चुनाव के समय अपने झूठे वादों से जनता को अपनी ओर फिसलाने वाले ये वहीं नेता हैं जो चुनाव में जीतने के बाद अपने किए सभी वादों को भूल जाते हैं। लेकिन कहते हैं ना कि, इंसान की 5 उंगलियां कभी बराबर नहीं होती.. तो बस यहां भी कुछ ऐसा ही हैं… देश में आज भी कुछ नेता ऐसे हैं, जो जनता के बीच सिर्फ अपनी मेहनत, काम और इमानदारी के लिए जाने जाते हैं। और इसी लिस्ट में एक नाम पांडिचेरी के कृषि मंत्री कमलाकनन का भी हैं। कमलाकनन सिर्फ नाम के लिए ही कृषि मंत्री नहीं हैं, बल्कि उनके काम और निजी जिंदगी को देखकर भी आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं क्योंकि, वो खुद खेतों में काम करने वाले कृषि मंत्री हैं।
हमारे देश में आज कई राजनेता ऐसे भी हैं, जिनको राज गद्दियां विरासत में मिली हैं। जवाहरलाल नेहरू से लेकर राहुल गांधी तक आज कांग्रेस की चौथी पीढ़ी पार्टी राजनीति में बरकरार हैं। तो वहीं दूसरी तरफ मुलायम सिंह से लेकर लालू प्रसाद यादव तक ना जाने कितने ही ऐसे नाम हैं जिनकी आगली पीढ़ियों को राज गद्दियां विरासत में मिली है।
सही मायनों में देखें तो हमारे देश में जनता के बीच नेताओं की पहचान कुछ ज्यादा अच्छी नहीं हैं। जो नेता चुनावों के समय जनता के सामने हाथ जोड़कर वोटों की भीख मांगते नजर आते हैं… वहीं नेता चुनाव में जीत हासिल करने के बाद जनता को लात मार देते हैं। अपनी छोटी सी जरूरत को पूरा कराने के लिए लोगों को सांसद या मंत्री के ऑफिस के ना जाने कितने ही चक्कर काटने पड़ जाते हैं, लेकिन इसके बाद तो जनता के लिए उनके दर्शन भी दुर्लभ हो जाते हैं।
मगर खेतों में फावड़ा लेकर खेती करने वाले कमलाकनन इन सबसे बिल्कुल अलग हैं। अपने जीवन के तौर-तरीकों और अपने काम से कमलानन आज देश के सभी नेताओं के सामने एक मिसाल बन गए हैं। एक मंत्री होने का बावजूद भी कमलाकनन ने जिस तरह से खुद को सियासत से अलग रखा हुआ हैं। उससे साफ जाहिर होता हैं कि, कमलानन के लिए उनके औदे से ज्यादा जरूरी जनता की सेवा हैं।
आपको बता दें कि, हाल ही में कृषि मंत्री कमलाकनन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रही हैं। जिसमें कमलाकनन खेत में फावड़ा चलाते हुए, हाथ में फसल लिए खेत से बाहर आते दिखाई दे रहे हैं। देश में कई राजनेता ऐसे रहे हैं जिन्हें कृषि मंत्री के पद बैठा दिया गया हैं लेकिन फसलों और खेती के बारे में उनकी बेसिक नॉलेज भी बहुत कम है। और अब तो बच्चा-बच्चा भी ये कहने से बिल्कुल नहीं हिचकता कि, राजनेता देश की जनता को बेवकूफ बनाकर ठगते हैं, पैसा बनाते है। और भला कोई हिचकेगा भी क्यों, कल तक दस आदमी के पास एक पैसा तक नहीं होता.. नेता बनने के बाद वो रातो-रात करोड़पति बन जाता हैं।
इस बीच कृषि मंत्री कमलाकनन की ये फोटो लोगों को ही नहीं, राजनेताओं को भी साफ संदेश देती है कि राजनीतिक पद संभालने का मतलब केवल सफेदपोश हो जाना नहीं होता है। पांडिचेरी के कृषि मंत्री कमलाकनन की चाहे जितनी भी तारीफ की जाए, कम ही होगी।
Grameen News के खबरों को Video रूप मे देखने के लिए ग्रामीण न्यूज़ के YouTube Channel को Subscribe करना ना भूले ::
https://www.youtube.com/channel/UCPoP0VzRh0g50ZqDMGqv7OQ
Kisan और खेती से जुड़ी हर खबर देखने के लिए Green TV India को Subscribe करना ना भूले ::
https://www.youtube.com/user/Greentvindia1
Green TV India की Website Visit करें :: http://www.greentvindia.com/