October 2, 2023

Grameen News

True Voice Of Rural India

नई पहल फाउंडेशन के जरिये सफलता की ओर बढ़ रही है गरीब लड़कियां

नई पहल फाउंडेशन
Sharing is Caring!

अपनो की मदद करना तो बहुत आसान होता है। लेकिन मुश्किल होता है। बिना मतलब दूसरों की चिंता तक करना। ऐसे बहुत कम लोग होते है। दुनिया में जो बिना स्वार्थ के दूसरों की परवाह करते है। उनके बारे में सोचकर उनकी मदद करते है। लेकिन इस दुनिया में ऐसे कई लोग है। जो बिना किसी स्वार्थ के उनकी सहायता करने के लिए आगे आते है। उन्हीं में से एक है। नई पहल फाउंडेशन की समाजसेवी अल्पना।

अल्पना ने नई पहल फाउंडेशन के नाम से संस्था बनाई। जिसमे वो गरीब लड़कियों को स्लम से बाहर निकालने में मदद कर रही है। नई पहल फाउंडेशन की अल्पना ना सिर्फ इन लड़कियों को पढ़ा-लिखा रही है। बल्कि, उनके हुनर को भी निखार रही है। अल्पना नई पहल फाउंडेशन के जरिये लड़कियों को बेहतर जीवनशैली के गुण सिखा रही हैं। साथ ही, अल्पना लड़कियों को हस्तकला का भी प्रशिक्षण देती हैं। नई पहल फाउंडेशन के अंदर अल्पना लड़कियों को पुराने कपड़ो से दरी और पायदान बनाना सिखा रही है। यहां लड़कियों को सिलाई-कढ़ाई भी सिखाई जाती है।

नई पहल फाउंडेशन गरीब लड़कियों के उज्जवल भविष्य के लिए जो बेहतर हो सकता है। वो कर रहा है। सौंदर्य कला क्षेत्र में भी लड़कियों को आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्हें यहां महेंदी लगाना व ब्यूटी पार्लर का काम भी सिखाया जाता है। अल्पना की सामाजिक कामों में हमेशा से ही दिलचस्पी थी। हालांकि, अल्पना के पिता सुरक्षा के बारे में सोचकर उन्हें इस काम के लिए मना करते थे। लेकिन अल्पना के भाई और दोस्तो ने उनका साथ दिया। और इसी के साथ अल्पना ने अपने नई पहल फाउंडेशन की शुरूआत की।

गौरतलब, अल्पना की लगन और अच्छे काम को देखकर उनके पिता भी खुश है। उन्होंने आठ साल पहले नई पहल फाउंडेशन की शुरुआत की थी। अल्पना अभी तक नई पहल फाउंडेशन के जरिये 30 हजार लड़कियों को ट्रेनिंग दे चुकी है। अल्पना का कहना है। कि ये काम उन्हें खुशी देता है। उन्हे गरीबों की मदद करके अच्छा लगता है।

 

Grameen News के खबरों को Video रूप मे देखने के लिए ग्रामीण न्यूज़ के YouTube Channel को Subscribe करना ना भूले  ::

https://www.youtube.com/channel/UCPoP0VzRh0g50ZqDMGqv7OQ

Kisan और खेती से जुड़ी हर खबर देखने के लिए Green TV India को Subscribe करना ना भूले ::

https://www.youtube.com/user/Greentvindia1

Green TV India की Website Visit करें :: http://www.greentvindia.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © Rural News Network Pvt Ltd | Newsphere by AF themes.