मौसम विभाग ने दी चेतावनी, 20-21 मार्च को फिर बिगड़ेगा मौसम

हाल ही में मौसम विभाग की एक रिपोर्ट के अनुसार, आने वाली 19 मार्च तक उत्तर भारत में मौसम साफ रहने वाला है, जबकि 20 मार्च से एक बार फिर उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में बारिश होने का अनुमान है। आपको बता दें कि, रबी फसलों को उतर भारत के राज्यों में पहले ही भारी नुकसान पहुंच चुका है। जिसके चलते ये खबर उत्तर भारत के किसानों के लिए एक बार फिर बर्बादी लेकर आई है।
मौसम विभाग की मानें तो आने वाले 24 घंटो में जहां उत्तर भारत में मौसम साफ रहेगा तो वहीं महाराष्ट्र के मराठवाड़ा और विदर्भ सहित छत्तीसगढ़ में कई जगहों पर बारिश होने का अनुमान है। इसके अलावा मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कई जिलों में आज तेज बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है।
तेलंगाना, ओडिशा और झारखंड़ में भी हल्की बारिश हो सकती है। कुछ खबरों की मानें तो, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में रबी फसलों की कटाई चल रही है। ऐसे में इन दिनों बारिश के होने से फसलों की कटाई प्रभावित होगी साथ ही फसलों को नुकसान होगा। इसके अलावा निजी एजेंसी स्काईमेट के अनुसार हरियाणा और इससे सटे इलाकों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।
तो वहीं एक दूसरा चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बांग्लादेश पर बना हुआ है। साथ ही एक ट्रफ उत्तरी आंतरिक कर्नाटक से केरल के तटो तक बनी हुई है। जबकि, 20 मार्च के बाद उत्तर भारत में भी मौसम के बिगड़ने के पूरे आसार बने हुए है। जो कि, किसानों के लिए फिर से बर्बादी की बारिश लेकर आने वाला है।
पिछले 24 घंटों के दौरान महाराष्ट्र में विदर्भ क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा हुई। जबकि दक्षिण- पूर्वी और दक्षिणी मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। छत्तीसगढ़ और मराठवाड़ा में भी छिटपुट बारिश हुई है। इसी दौरान जम्मू कश्मीर में एक-दो स्थानों पर गरज के साथ हल्की बौछारें पड़ीं। असम और अरुणाचल प्रदेश के भी कुछ हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई।
खेती-बाड़ी और किसानों से जुड़ी सभी जानकारियों के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-
https://www.youtube.com/user/Greentvindia1/videos
Positive और Inspiring Stories के साथ भारतीयता से रूबरू होने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-
https://www.youtube.com/channel/UCPoP0VzRh0g50ZqDMGqv7OQ/videos