October 1, 2023

Grameen News

True Voice Of Rural India

राव 1 रुपय में लोगों को सिखा रहें हैं गिटार

SV राव
Sharing is Caring!

आज के समय में लोग पैसे कमाने के लिए हर एक मुश्किल का सामना करने के लिए तैयार हो जाते हैं। दिन रात एक कर के पैसे कमाने के लिए ना जाने लोग क्या- क्या करते हैं लेकिन दुनिया बहुत बड़ी है। इस दुनिया में हर इंसान पैसो के पीछे नही भागता। यहां कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अलग ही मिसाल पेश कर रहे हैं। जी हां, देश की राजधानी नई दिल्ली में एक अधेड़ उम्र के शख्स पीएम मोदी के स्वच्छता अभियान की तरह ही संगीत अभियान चला रहे हैं। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इसके लिए वह महज 1 रुपये लेते हैं। इस म्यूजिक टीचर का नाम है SV राव, जिन्हें ज्यादातर लोग गिटार राव के नाम से जानते हैं।

SV राव पेशे से सिविल इंजिनियर हैं और आंध्र प्रदेश के रहने वाले हैं। राव एक मिशन पर हैं। 55 साल के SV राव रोज दो जगह संगीत की क्लासेज देते हैं। दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक वह विजय चौक पर और शाम 6 से 9 बजे तक इंडिया गेट पर उनके गिटार की आवाज सुने के लिए मिलती हैं और साथ ही उनके स्टूडेंट उसके सामने बैठे होते हैं। वे अभी तक 1,000 से ज्यादा लोगों को गिटार बजाना सिखा चुके हैं। बता दे की उनकी गिटार क्साल में कुछ दिल्ली पुलिस के कर्मी हैं जो दिनभर की मेहनत की थकान कम करने के लिए उनके पास आते हैं।

SV राव एक MNC में काम करते थे।  लेकिन 2009 में उन्होंने जॉब छोड़ दी। इसके बाद वह कर्ज में डूब गए। वह परिवार से अलग रहने लगे और डिप्रेशन में चले गए। साल 2010 में वह तिरुपति मंदिर गए और एक संगीत स्कूल से वाद्य यंत्र बजाना सीखने लगे। साथ ही उन्होंने योग और ध्यान करना भी शुरू कर दिया था। इसके बाद उन्होंने पाया कि उन्हें संगीत से लगाव हो गया था, और अब वो लोगों को संगीत सिखा रहें हैं वो भी सिर्फ 1 रुपय में

Grameen News के खबरों को Video रूप मे देखने के लिए ग्रामीण न्यूज़ के YouTube Channel को Subscribe करना ना भूले  https://www.youtube.com/channel/UCPoP0VzRh0g50ZqDMGqv7OQ

 

Kisan और खेती से जुड़ी हर खबर देखने के लिए Green TV India को Subscribe करना ना भूले https://www.youtube.com/user/Greentvindia1

 

Green TV India की Website Visit करें  http://www.greentvindia.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © Rural News Network Pvt Ltd | Newsphere by AF themes.