किसानों का अरबों रूपए कर्ज माफ़ करेगी मोदी सरकार

छत्तीसगढ़ में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने का सपना देख रही बीजेपी को कांग्रेस ने मात दे दी। बीजेपी की हार की सबसे बड़ी वजह रमन सिंह से रूठे किसानों को माना माना जा रहा है। वहीं कांग्रेस की जीत का सबसे बड़ा कारण छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में कांग्रेस की जीत का एक बड़ा कारण राहुल गांधी का 10 दिन के अंदर किसान कर्जमाफी का वादा भी है। शायद इसलिए अब मोदी सरकार ने किसानों को खुश करने के लिए एक फॉर्मूला निकाला है। दरअसल सरकारी सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी लोकसभा चुनाव से ठीक पहले अरबों रुपये के कर्जमाफी का ऐलान कर सकते हैं। कांग्रेस के किसानों को लुभावने वादे कर सत्ता में आने के बाद अब यही दांव पीएम मोदी भी चलना चाहते हैं। इसलिए मोदी सरकार किसान कर्ज माफी के लिए धन के आवंटन की योजना पर काम करना शुरू कर देगी। कर्ज माफी के तहत 56.5 अरब डॉलर या चार लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया जा सकता है। अधिकारियों का कहना है कि यह अब तक की सबसे बड़ी कर्जमाफी योजना होगी। बता दें कि भारत में करीब 26 करोड़ 30 लाख किसान हैं जो इसी से होने वाली आय के बल पर अपने परिवार का खर्च चलाते हैं। पीएम मोदी की नजर इन्हीं किसान वोटरों पर है। वैसे भी किसान कर्जमाफी चुनाव जीतने का सबसे अहम जरिया बन चुका है। इसका उदाहरण उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में देखा जा सकता है कि कैसे बीजेपी ने उत्तर प्रदेश में किसान कर्जमाफी की घोषणा कर दी। इसका असर चुनाव नतीजों पर दिखा और यूपी में पूर्ण बहुमत वाली बीजेपी सरकार बन गई। बीजेपी की इस सफलता के बाद कांग्रेस ने भी इस फॉर्म्युले को अपनाया और एमपी, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में जोरदार सफलता हासिल की। इसलिए अब लोकसभा चुनावों में मोदी भी इस फॉर्मूले पर काम करने को तैयार हैं।