आधुनिक तरीके से हल्दी की खेती करके लाखों कमाते हैं यशवंत सिंह त्यागी

आधुनिक तरीके से हल्दी की खेती करके लाखों कमाते हैं यशवंत सिंह त्यागी
भारत में आज भी आधे से ज्यादा किसान पारंपरिक खेती पर ही निर्भर है जिसके चलते ही उन्हें खेती-बाड़ी से ज्यादा मुनाफा नहीं हो पाता है। लेकिन आधुनिक तरीकों और परंपरागत खेती से हटकर कुछ अलग करने वाले किसान आए दिन सुर्खियां बटोरते हैं और कमाई के साथ-साथ अच्छा खासा मुनाफा भी कमाते हैं। ऐसे ही एक किसान है यशवंत सिंह त्यागी, जो पिछले 15 सालों से हल्दी की खेती करके लाखों की कमाई कर रहे हैं।
आपको बता दें कि, यशवंत सिंह त्यागी उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के बरतौरा गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने साल 2005 में हल्दी की खेती करना शुरू किया था। खेती शुरू करते वक्त उन्होंने सफल किसान व पद्मश्री सम्मानित किसान भारत भूषण त्यागी से खेती की ट्रेनिंग भी ली थी। हालांकि, इसके बाद भी उन्हें शुरूआत में हल्दी की खेती में काफी दिक्कतों और परेशानियों का सामना करना पड़ा मगर समय के साथ उनकी जमीन हल्दी की खेती के अनुकूल हो गई और यशंवत सिंह त्यागी की दिक्कतें भी कम होने लगी।
Also Read- किसान आत्महत्या पर सरकार और विपक्ष का आमना-सामना
दरअसल, किसान यशवंत सिंह त्यागी हल्दी की अच्छी उपज लेने के लिए अपने खेतों में गोबर खाद का इस्तेमाल करते हैं। साथ ही, जरूरत के हिसाब से खेतों में कैल्शियम में डालते हैं। इतना ही नहीं, वो हल्दी के साथ-साथ गन्ना, सरसों और गेहूं की सहफलती खेती भी करते हैं। इससे उनकी हल्दी के अलावा भी अतिरिक्त कमाई हो जाती है। जानकारी के अनुसार, इस साल अप्रैल के महीने में यशंवत सिंह ने हल्दी की फसल लगाई थी। जो कि, अब उनके खेतों में लहलहा रही है। और अब वो जल्द ही उसे खेतों से निकाल कर बाजार में उतारने की तैयारी कर रहे हैं।
अपने खेतों में उगाई हल्दी सीधे बाजार में बेचने की बजाय यशवंत अधिक मुनाफा कमाने के लिए हल्दी पाउडर बनाकर बेचते हैं इसके लिए उन्होंने हाल ही में मिनी हल्दी मशीन भी लगाई है ताकि, पैकेजिंग का काम आसानी से हो सके। इससे उन्हें हल्दी की अच्छी कीमत भी मिल जाती है। यशवंत को फिलहाल प्रति किलो 170 रूपये मिलते हैं।
खास बात ये है कि, कोरोना काम में जहां लोगों के बीच इम्यूनिटी स्ट्रॉंग करने के चक्कर में हल्दी की डिमांड काफी बढ़ गई थी। तो वहीं यशवंत को इन दिनों में भी नुकसान नहीं झेलना पड़ा। आज के वक्त में यशंवत सिंह त्यागी एक बीघा से 22 क्ंविटल तक की उपज लेते हैं। जहां एक तरफ उनकी गिली हल्दी 3000 से 3500 रूपये प्रति क्विंटल तक बिक जाती है। तो वहीं दूसरी ओर इससे उन्हें सालाना लाखों रूपये का मुनाफा भी हो जाता है।
खेती-बाड़ी और किसानी से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-
https://www.youtube.com/c/Greentvindia/videos
Positive And Inspiring Stories पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-