October 1, 2023

Grameen News

True Voice Of Rural India

शौचालय ना होने की वजह से बहू ने विदा होने से किया इंकार  

शौचालय
Sharing is Caring!

TOILET एक प्रेम कथा… इस फिल्म का नाम हर किसी ने सुना ही होगा, फिल्म में दिखाया गया हैं की घर में शौचालय ना होने की वजह से बहू ससुराल छोड़ कर वापस अपने घर चली जाती हैं। ये तो फिल्म की कहानी हैं। किसने सोचा था की ऐसा रियल लाइफ में भी किसी के साथ हो सकता हैं। बिहार के गोपालगंज जिले के मांझा प्रखंड में एक घर में कुछ ऐसा ही हुआ। घर में शौचालय ना होने की वजह से बहू ने ससुराल में आने से इंकार कर दिया।

कई जगह लड़कियांc लड़ रही हैं। अपने हक के लिए आवाज़ उठा रही हैं। घर में शौचालय होने से महिलाओं की सुरक्षा बनी रहती हैं शायद कुछ लोग इस बात को नही समझते। लेकिन लड़कियां इस बात को अच्छे से समझ रही हैं। प्रखंड के मारवा टोला गांव के पारस साह के घर में बहू ने आने से सीधा इंनकार कर दिया। पक्के मकान के घर में वाशिंग मशीन, एलईडी टीवी व बाइक के अलावा अन्य कई चीजें उपलब्ध हैं, लेकिन शौचालय नहीं है।

बता दे की 29 अप्रैल को पारस महतो के मैकेनिकल इंजीनियर बेटे उपेंद्र कुमार की शादी इसी प्रखंड के बलुही में हुई। शादी से पहले हीं बहू सुनीता कुमारी ने ससुराल वालों से शौचालय के बारे में पूछा तो, ससुराल वालों ने कहा था कि हां.. घर में शौचालय है। लेकिन, शादी के बाद जैसे ही बहू को पता चला कि घर में शौचालय नहीं है तो उसने विदा होने से हीं इंकार कर दिया। बहू का कहना है की जब तक इस घर में शौचालय नहीं बनेगा तब तक वह ससूराल नहीं आएगी।

बहू के इस फैसले से घर वाले बहुत नराज़ हुए। लेकिन कुछ समय बाद उनको समझ आ गया की बहू जो कह रही हैं वो सही कह रही हैं। शौचालय नहीं होने से बहू-बेटीयों को काफी परेशानी होती है। इसकी वजह से बहू ने ससुराल आने से इंकार कर दिया है। बहू-बेटी के सम्मान के लिए घर में शौचालय होना बहुत जरुरी हैं। शौचालयों के लिए सरकार भी 12 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि भी दे रही है। काफी सोचने समझने के बाद घर वालों ने शौचालय बनाने का फैसला लिया।

घरवालों ने शौचालय निर्माण के लिए गड्ढा खोदने का कार्य शुरू किया। सभी परिजन सहित ग्रामीण बहू के इस फैसले की तारीफ भी कर रहे थे। अगर बहू कुछ ऐसा नही करती तो कभी घर में शौचालय नही बनता। कई लड़कियां चुपचाप शादी करके अपने घर आ जाती हैं। उसके बाद घर में उन्हें हर जरुरत की चीज़े मिले या नही उसे उन्हें कोई फर्क नही पड़ता। शादी के बाद लड़कियां सोचती हैं की वो बंद गई हैं अब जैसे ससूराल वाले कहेंगे वैसे ही वह जिंदगी बीता लेगी, पर अब ऐसा नही हैं। लड़कियां अपने हक के लिए ससूराल वालों से लड़ रही हैं।    

प्रखंड के मारवा टोला गांव के पारस साह के घर की बहू अब विंदा होकर ससूराल आ चुकी हैं। घरवालों ने बहू के कहने पर घर में शौचालय बना लिया हैं। साथ ही बहू के इस फैसले को देखते हुए आसपास के लोगों में भी शौचालय बनाने की ललक जाग उठी है स्वच्छ भारत मिशन के लिए हर कोई मेहनत कर रहा हैं। जब तक हमारा घर ही स्वच्छ नही होगा तब तक हम भारत को स्वच्छ नही बना पाएगें। 

Grameen News के खबरों को Video रूप मे देखने के लिए ग्रामीण न्यूज़ के YouTube Channel को Subscribe करना ना भूले  https://www.youtube.com/channel/UCPoP0VzRh0g50ZqDMGqv7OQ

 

Kisan और खेती से जुड़ी हर खबर देखने के लिए Green TV India को Subscribe करना ना भूले https://www.youtube.com/user/Greentvindia1

 

Green TV India की Website Visit करें  http://www.greentvindia.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © Rural News Network Pvt Ltd | Newsphere by AF themes.