किरण खलखो बनी महिला किसानों के लिए उदाहरण, 1 एकड़ खेत में किया 40 टन तरबूज का उत्पादन

रांची की किरण खलखो बनी महिला किसानों के लिए उदाहरण
झारखंड़ की राजधानी रांची के चितरकोटा गांव की रहने वाली किरण खलखो पिछले 10 सालों से कुल 10 एकड़ जमीन पर खेती करती हैं। हालांकि पहले उन्होंने पारंपरिक खेती करना शुरू किया था मगर बाद में धीरे-धीरे उन्होंने आधुनिक तरीके से खेती करना शुरू किया और इस साल आधुनिक तरीके से खेती करके ही किरण ने अपने करीब 1 एकड़ खेत में 40 टन तरबूज का उत्पादन किया है।
इसी के साथ, किरण टमाटर,गोभी, करेले जैसी मौसमी सब्जियों का भी उत्पादन करती है। किरण ने कई किसानों के लिए मिसाल पेश की है। एक वक्त पर जब उन्हें खेतों में सिंचाई के लिए पानी की दिक्कत का सामना करना पड़ा तब उन्होंने ड्रिप इरिगेशन विधि को अपनाना बेहतर समझा।
ये भी पढ़ें- पशुपालन कर लाखों की कमाई कर रही हैं कानुबेन चौधरी
लॉकडाउन में बाजार नहीं मिलने पर भी किरण ने हार नहीं मानी, उन्होंने ई-नाम योजना का लाभ उठाते हुए अपनी उपज को बेचना शुरू किया। इसके अलावा खास बात ये है कि, किरण खलखो अपने खेत के सारे काम खुद ही करती हैं। वो स्वंय ही ट्रैक्टर चलाकर अपने खेतों की जुताई भी करती हैं। ऐसे में किरण सिर्फ महिला ही नहीं बल्कि पुरूष किसानों के लिए भी एक जीता जागता उदाहरण हैं।
खेती-बाड़ी और किसानी से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-
https://www.youtube.com/c/Greentvindia/videos
Positive And Inspiring Stories पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-