History of 02 OCT – आज है महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती

History of 02 OCT – आज है महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती
02 अक्टूबर का दिन देश सहीत दुनिया के इतिहास में एक अहम स्थान रखता है। आज के दिन ही भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती है, इस दिन को पूरी दुनिया विश्व अहिंसा दिवस के रूप में मनाती है।
History of 01 OCT – आज है भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का जन्मदिन
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म
अहिंसा और सयाग्रह की राह पर दुनिया को चलने का संदेश देनेवाले भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का आज जन्मदिन है। उनका जन्म साल 1869 में गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। महात्मा गांधी के जन्मदिन को पूरे विश्व में अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाता है। आज उनकी 150वीं जयंती है। एक लाठी और अहिंसा के मंत्र पर गांधी ने न सिर्फ भारत को अंग्रेजी हूकूमत से आजादी दिलाई बल्कि पूरी दुनिया को एक संदेश दिया की हिंसा का जवाब अहिंसा से भी दिया जा सकता है।
लाल बहादुर शास्त्री का जन्म
महात्मा गांधी की जयंती के दिन ही भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के एक और बड़े नायक लाल बहादूर शास्त्री की भी जयंती है। उनका जन्म वर्ष 1904 में मुगलसराय में हुआ था। वे भारत के दूसरे प्रधानमंत्री थे (पं. नेहरू के देहांत के बाद गुलजारी लाल नंदा भारत को अंतरिंम प्रधानमंत्री बनाया गया था बाद में के.कामराज ने शास्त्री का नाम सामने रखा।) उनके प्रधानमंत्री रहते भारत ने 1965 में पाकिस्तान से हुए युद्ध में जीत हासिल की थी। लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान, जय किसान का नारा दिया था। उनके प्रधानमंत्री रहते भारत में कई क्रांतिकारी बदलाव हुए।
पहला कार्टून स्ट्रिप प्रकाशित
02 अक्टूबर के दिन ही 1895 में उत्तरी अमेरिका के एक समाचार पत्र में पहला कार्टून स्ट्रिप प्रकाशित हुआ था। कॉमिक स्ट्रिप चित्रों का एक सिक्वेन्स होता है जो आपस में इंटररिलेटेड होते हैं। ये छोटे व्यंग्य को दिखाते हैं। इसमें एक कथा बनाने के लिए गुब्बारे या कैप्शन का उपयोग होता है। दैनिक समाचार पत्रों में यह ब्लैक और व्हाइट में छपती थी। जबकि रविवार के अखबारों में यह कलर में छपता था।
अफ़ग़ानिस्तान पर हमले को नाटो की हरी झंडी
9/11 के हमले के बाद अमेरिका ने ग्लोबल वॉर अगेंस्ट टेरररिज्म़ डिक्लेयर कर दिया। 02 अक्टूबर 2001 19 देशों के संगठन नाटो ने अफ़ग़ानिस्तान पर हमले के लिए हरी झंडी दी। इस लड़ाई को ऑपरेशन एनड्यूरिंग फ्रीडम नाम दिया गया जो 07 अक्टूबर से शुरू हुआ।
राजकुमारी अमृत कौर
राजकुमारी बीबीजी अमृत कौर भारत की पहली स्थ्वास्थ्य मंत्री थीं। उनका जन्म 2 फरवरी को लखनऊ में हुआ था। वे स्वतंत्र भारत में 10 वर्षो तक स्वास्थ्य मंत्री के पद पर बनी रहीं। 1964 में 2 अक्टूबर के दिन उनका देहांत हो गया। वे एक प्रख्यात गांधीवादी, स्वतंत्रता सेनानी और एक सामाजिक कार्यकर्ता थीं।
प्रजापति मिश्र की जयंती
बिहार के प्रमुख गांधीवादी, रचनात्मक कार्यकर्ता और स्वतंत्रता सेनानी प्रजापति मिश्र का जन्म 2 अक्टूबर 1898 में ही हुआ था। आज उनकी 120वीं जयंती है। वे महात्मा गांधी के संग असहयोग आंदोलन और भारत छोड़ो आंदोलन दोनों में ही सक्रिय रहे। वहीं वे आजादी के बाद बिहार विधानसभा के भी सदस्य भी रहें।