October 2, 2023

Grameen News

True Voice Of Rural India

History of 8th August- भारत छोड़ो आन्दोलन की शुरूआत हुई

History of 8th August
Sharing is Caring!

History of 8th August-

आज ही के दिन साल 1974 में अमेरिकी राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया था। आपको बता दें कि, ऐसा करने वाले वो अमेरिकी इतिहास में पहले राष्ट्रपति हैं। दरअसल, उनके ऊपर वाटरगेट घोटाले में शामिल होने के आरोप लगे थे. जिसके चलते विपक्षी दल और जनता के दबाव में आकर उन्होंने इस्तीफ़ा देने का फैसला किया।

आज ही के दिन साल 1963 में ग्लासगो से लंदन जा रही एक ट्रेन को कुछ लुटेरों ने सिनेमाई अंदाज में लूट लिया था। इसके बाद लुटेरे एक आर्मी ट्रक और लूटी गई दो लैंड रोवर्स का इस्तेमाल करके भागने में सफल हुए। इस लूट का मास्टरमाइंड ब्रूस रेनोल्ड्स था. वह पहले भी कई बार इस प्रकार की लूट को अंजाम दे चुका था. इस लूट में उसके साथ 13 और लुटेरे शामिल थे।

आज ही के दिन साल 1942 में महात्मा गांधी के नेतृत्व में भारत छोड़ो आन्दोलन शुरू हुआ था। आपको बता दें कि, ये आन्दोलन बम्बई से शुरू किया गया। इसका मुख्य लक्ष्य अंग्रेजों को भारत से निकालना था. ‘करो या मरो’ इस आन्दोलन का प्रमुख नारा था।

आज ही के दिन साल 1947 में पाकिस्तान ने अपने राष्ट्रीय ध्वज को मंजूरी दी.आपको बता दें कि, पाकिस्तान के राष्ट्रीय ध्वज का डिजाइन अमीर अलदीन कदवाई ने कायदे आजम के निर्देश पर सेट किया था। यह गहरे हरे और सफेद रंग शामिल है जिसमें तीन हिस्से हरे और एक हिस्सा सफेद रंग का होता है। हरे रंग मुसलमानों और सफेद रंग पाकिस्तान में रहने वाली अल्पसंख्यकों को दर्शाता है।

आज ही के दिन साल 2010 में तेजस्विनी सावंत ने म्युनिख में आयोजित विश्व निशानेबाजी प्रतियोगिता के 50 मीटर की स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। साथ ही, ये पदक जीतने वाली वो भारत की पहली महिला भी बन गई थी।

कांग्रेस पार्टी के बड़े नेता कपिल सिब्बल का जन्म आज ही के दिन साल 1948 में हुआ था। कपिल सिब्बल बड़े राजनीतिज्ञ होने के साथ ही नामी वकील भी हैं। वह पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यकाल के दौरान कैबिनेट मंत्रिमंडल में संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रहें। इससे पहले कपिल सिब्बल मानव संसाधन मंत्री भी रह चुके हैं। कपिल सिब्बल पहली बार 1998 में राज्यसभा के जरिए राजनीति में आए थे।

अर्जुन पुरस्कार से भारतीय क्रिकेटर दिलीप नारायण सरदेसाई का जन्म 8 अगस्त 1940 को हुआ था आपको बता दें कि, पूर्व क्रिकेटर दिलीप सरदेसाई का पूरा नाम दिलीप नरायण सरदेसाई था। वे गोवा के पहले ऐसे खिलाड़ी थे जिन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व किया था। भारतीय बल्लेबाजों की श्रेणी उनका नाम काफी सम्मान के साथ लिया जाता है। सरदेसाई ने 1959-60 में आयोजित रोहिनटन बैरिया ट्राफी में 435 रन बनाए थे।

 

Kisan और खेती से जुड़ी हर खबर देखने के लिए Green TV India को Subscribe करना ना भूले ::

https://www.youtube.com/user/Greentvindia1

Green TV India की Website Visit करें :: http://www.greentvindia.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © Rural News Network Pvt Ltd | Newsphere by AF themes.