History of 6th April- 1896 में पहली बार आधुनिक ओलंपिक खेलों का आयोजन

History of 6th April-
6 अप्रैल 1896 में आज ही के दिन पहली बार आधुनिक ओलंपिक खेलों का आयोजन ग्रीस की राजधानी एथेंस में हुआ. शुरुआती दशक में ओलंपिक आंदोलन अपने अस्तित्व को बचाने के लिए संघर्ष करता रहा क्योंकि कुवर्तेन की इस परिकल्पना को किसी भी बड़ी शक्ति का साथ नहीं मिल सका था.
आज ही के दिन साल 1917 में पहले से चल रहे प्रथम विश्व युद्ध में अमेरिका ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी. जिसके एक साल बाद ही जर्मनी को पराजय झेलनी पड़ी थी.
आज ही के दिन साल 1919 में रोलेट एक्ट के खिलाफ शुरू किए गए सविनय अवज्ञा आंदोलन के तहत गांधी जी ने अखिल भारतीय हड़ताल का आह्वान किया। रॉलेट ऐक्ट का निर्माण भारत में अंग्रेजों के खिलाफ उभर रहे राष्ट्रीय आंदोलन को कुचलने के उद्देश्य से किया गया था। यह कानून सर सिडनी रौलेट की अध्यक्षता वाली सेडिशन समिति की शिफारिशों के आधार पर बनाया गया था।
आज ही के दिन साल 1931 में भारतीय सिनेमा की मशहूर अदाकारा सुचित्रा सेन का जन्म बंगाल में हुआ था. उत्तम कुमार के साथ अभिनय करने के कारण वे सारे बंगाल में अत्यन्त जनप्रिय हो गई, साथ ही उत्तम-सुचित्रा की जोड़ी आज भी बांग्ला चलचित्र की श्रेष्ठ जोड़ी मानी जाती है. सुचित्रा सेन भारत की पहली भारतीय अभिनेत्री हैं जिनको किसी अन्तर्राष्ट्रीय चलचित्र महोत्सव में पुरस्कार प्रदान किया गया था.
आज ही के दिन साल 1980 में भारतीय जनता पार्टी भाजपा की स्थापना की गई. आज से समय में भारतीय जनता पार्टी भारत की प्रमुख राजनीतिक पार्टी है. वहीं साल 2016 के अनुसार भाजपा राष्ट्रीय संसद और राज्य विधानसभाओं में प्रतिनिधित्व के मामले में दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है साथ ही प्राथमिक सदस्यता के मामले में भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है.
Grameen News के खबरों को Video रूप मे देखने के लिए ग्रामीण न्यूज़ के YouTube Channel को Subscribe करना ना भूले ::
https://www.youtube.com/channel/UCPoP0VzRh0g50ZqDMGqv7OQ
Kisan और खेती से जुड़ी हर खबर देखने के लिए Green TV India को Subscribe करना ना भूले ::
https://www.youtube.com/user/Greentvindia1
Green TV India की Website Visit करें :: http://www.greentvindia.com/