History of 29th August-1842 में अफ़ीम युद्ध समाप्त हुआ

History of 29th August-
देश और विदेश के इतिहास में 29 अगस्त यानि आज का दिन कई महत्वपूर्ण घटनाओं की वजह से महत्वपूर्ण है, आज हम जानते हैं की 29 अगस्त के इतिहास में यानि आज के इतिहास में और कौन कौनसी महत्वपूर्ण घटनाएँ शामिल है।
आज ही के दिन यानि 29 अगस्त 1898 में गुडइयर टायर कंपनी की स्थापना हुई थी। गुडइयर टायर एंड कम्पनी अमेरिका की बहुराष्ट्रीय कंपनी है। जो ऑटोमोबाइल, ट्रक के टायरों का निर्माण करती है। इसकी स्थापना फैरंक सिबरलिंग ने की थी। Goodyear Tire & Rubber कंपनी ऑटोमोबाइल, ट्रकों, बसों, विमान, मोटरसाइकिल, कृषि ट्रैक्टर, और खनन उपकरण, औद्योगिक उपकरण, रबर टायर और संबंधित उत्पादों और सेवाओं को दुनिया भर में बेचता है।
आज ही के दिन 1842 में अफ़ीम युद्ध समाप्त हुआ था। बता दें कि उन्नासवीं सदी के मध्य में चीन और ब्रिटेन के बीच लड़े गये दो युद्धों को अफ़ीम युद्ध कहते हैं। उन्नीसवीं शताब्दी में लम्बे समय से चीन और ब्रिटेन के बीच चल रहे व्यापार विवादों की चरमावस्था में पहुचने के कारण हुए। इन दोनो ही युद्धों में चीन की पराजय हुई थीं।
आज ही के दिन यानि 29 अगस्त 1953 को रूस ने पहला हाइड्रोजन बम विस्फोट किया था। बता दें कि हाइड्रोजन बम जिसे एच-बम भी कहते हैं, परमाणु बम से कहीं अधिक शक्तिशाली होता है। विश्व के केवल 5 देशों के पास ही अब तक हाइड्रोजन बम हैं। इनमें अमेरिका, रूस, चीन, फ्रांस और ब्रिटेन का नाम शामिल है।
आज ही के दिन 1905 में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का जन्म हुआ था। ध्यानचंद के गोल करने की क्षमता कमाल की थी। उनके खेलने के दौरान भारत ने हॉकी में तीन गोल्ड मैडल ओलंपिक में जीते थे। अपने अंतराष्ट्रीय करियर के दौरान वो 400 से अधिक गोल कर चुके थे। उनके जन्मदिन को भारत के राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। ध्यानचंद की महानता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वह दूसरे खिलाड़ियों की अपेक्षा इतने गोल करते थे कि एक बार नीदरलैंड्स में ध्यानचंद की हॉकी स्टिक तोड़कर ये चेक किया गया था कि कहीं इसमें चुंबक तो नहीं लगी। 22 साल के हॉकी करियर में उन्होंने अपने खेल से हमेशा पूरी दुनिया को हैरान किया।
आज ही के दिन 2014 में फिल्म गांधी के लिए ऑस्कर जीतने वाले निर्देशक रिचर्ड एटनबरा का निधन हुआ था। फिल्म गांधी को बनाने के लिए एटनबरा ने पैसे जुटाने के 20 साल लंबा संघर्ष किया। उन्होंने लंदन में अपना घर गिरवी रख दिया और अपनी तमाम कलात्मक वस्तुएं बेचीं थी तब कहीं जाकर उन्होंने ये फिल्म बनाई थी। आज रिचर्ड एटनबरा को फिल्म गांधी की सफलता के लिए ही सबसे ज़्यादा याद किया जाता है। एटनबरा के करियर की बात की जाए तो सन 60 के दशक से ही वो ब्रिटिश सिनेमा में बतौर अभिनेता अच्छी पहचान रखते थे।
आज ही के दिन मशहूर पॉप सिंगर माइकल जैक्सन का जन्म 1958 में हुआ था । माइकल जोसेफ जैक्सन को “किंग ऑफ़ पॉप” कहा जाता है। उनके एल्बम के 5 गानों को बिलार्डहॉट 100 की सूचि में शामिल किया गया और ऐसा करने वाले वे दुनिया के पहले गायक कहलाए। माइकल जैक्सन अकेले ऐसे गायक, गीतकार और पॉप डांसर है जिन्हें रॉक एंड रोल हॉल ऑफ़ फेम में शामिल किया गया था। उनकी दूसरी उपलब्धियों में कई सारे विश्व रिकॉर्ड, 13 ग्रैमी अवार्ड, ग्रैमी लीजेंड अवार्ड, ग्रैमी लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड, 26 अमेरिकन म्यूजिक अवार्ड शामिल है।
History of 29th August को वीडियो रूप में देखने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-
किसानों से जुड़ी खबरें देखने के लिए ग्रीन टीवी को सब्सक्राइब करें-