March 25, 2023

Grameen News

True Voice Of Rural India

History of 28th August- 1913 को आबिदा सुल्तान का जन्म हुआ

History of 28th August
Sharing is Caring!

History of 28th August-

हम हर बार सुनते हैं की हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, इसलिए चलिए दोस्तों आज जानते हैं 28 अगस्त के इतिहास की कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं के बारें में
देश और दुनिया के इतिहास में 28 अगस्त कुछ इन कारणों से महत्वपूर्ण है।

आज ही के दिन 28 अगस्त 1896 को रघुपति सहाय उर्फ़ फ़िराक़ गोरखपुरी का जन्म हुआ था। अपनी उर्दू शायरी और मुंहफट मिजाज़ के लिए वो आज भी याद किए जाते हैं। फ़िराक़ ने भले ही 3 मार्च 1982 को दुनिया को अलविदा कह दिया था, लेकिन उनकी शायरी आज भी मुशायरों में याद की जाती है।

आज ही के दिन 1986 में भाग्‍यश्री साठे शतरंज में ग्रैंडमास्‍टर बनने वाली पहली महिला बनी थीं। भाग्यश्री का जन्म 4 अगस्त 1961, मुम्बई में हुआ था। भाग्यश्री ने पहली बार सन् 1979 मे उन्होंने ‘मद्रास नेशनल विमन्स चैस चैम्पियनशिप’ मे भाग लिया था। उन्होंने सन् 1985 से 1994 के बीच पाँच बार  ‘इन्डियन विमन्स चैम्पियनशिप’ जीता और सन् 1991 में ‘एशियाई विमन्स चैम्पियनशिप’ जीता। साथ ही वो ‘इन्टरनेशनल ग्रैन्डमास्टर’ का खिताब जीतने वाली पहली महिला बनी। सन् 1986 में उनको पद्मश्री और1987 में अर्जुन अवार्ड से सम्मानित भी किया गया।

आज ही के दिन 2008 में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध मैगजीन फोर्ब्स ने उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं में शामिल किया था। बता दें कि मायावती उत्तर प्रदेश की चार बार मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। साल 1995 में पहली बार वो उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री बनी थीं।

बॉलीवुड स्टार सुनील दत्त और नरगिस की बेटी प्रिया दत्त का जन्म आज ही के दिन 1966 को हुआ था। समाज सेवा और राजनीति में करियर शुरू कर अपना स्वतंत्र राजनीतिक अस्तित्व बनाने वाली प्रिया दत्त एक खास शख्सियत मानी जाती है। 2004 में पिता की मौत के बाद वो राजनीति में आईं। प्रिया अपनी बहन नम्रता दत्त के साथ मिलकर ‘मिस्टर एंड मिसेज दत्त: Memories of our Parents’ नाम से एक किताब भी लिख चुकी हैं।

आज ही के दिन 2008 में बाराक ओबामा पहले अफ्रीकी अमरीकी बने जिनका नाम अमरीका की एक बड़ी पार्टी ने राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी के रूप में पेश किया। जिसके बाद वो 2008 में चुनाव जीत कर अमरीका के 44वें राष्ट्रपति बने थे। अमरीका के इतिहास में बराक ओबामा पहले अश्वेत राष्ट्रपति हैं और उनका पहला कार्यकाल जद्दोजहद भरा रहा है।

आज ही के दिन यानि 28 अगस्त 1913 को आबिदा सुल्तान, भोपाल सियासत की राजकुमारी और भारत की पहली महिला पायलट का जन्म हुआ था। आबिदा सुल्तान को 25 जनवरी, 1942 को उड़ान लाइसेंस मिला था। उस जमाने में भी वो छोटे छोटे बाल रखकर बगैर नकाब के कार चलाती थीं। यही नहीं 1949 में वो अखिल भारतीय महिला स्क्वैश की चैंपियन रहीं। आबिदा सुल्तान ने कम उम्र में ही घुड़सवारी, कार चलाना और हवाई जहान उड़ाना सीख लिया था। आबिदा सुल्तान आजादी से पहले भारत की चुनिंदा महिला पायलटों में से एक थीं।

आज ही के दिन यानि 28 अगस्त 1928 को भारत के प्रसिद्ध सितार वादक उस्ताद विलायत ख़ाँ का जन्म हुआ था। विलायत ख़ाँ ने सितार वादन की अपनी अलग गायन शैली विकसित की थी जिस वजह से विदेशों में भी उनकी काफ़ी पहचान थी। बता दें कि उनकी कला के सम्मान में राष्ट्रपति फ़खरुद्दीन अली अहमद ने उन्हें “आफ़ताब-ए-सितार” का सम्मान दिया था। ये सम्मान पाने वाले वे एकमात्र सितार वादक थे। साथ ही उन्हें 1964 में ‘पद्मश्री’ और 1968 में ‘पद्मविभूषण’ सम्मान दिये गए थे।

आज ही के दिन टी. वी. राजेश्वर का जन्म 28 अगस्त, 1926 को सलेम, तमिलनाडु में हुआ था। वो भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी, इंटेलिजेंस ब्यूरो के पूर्व प्रमुख और सिक्कीम, पश्चिम बंगाल एवं उत्तर प्रदेश के के पूर्व राज्यपाल रह चुके हैं। उन्हें 2012 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। वो अगस्त 1983 से नवम्बर 1985 तक आन्ध्र प्रदेश के लेफ्टिडेंट गर्वनर रहे। करीब 91 वर्षीय टीवी राजेश्वर का दिल्ली में निधन हो गया।

इसके अलावा आज ही के दिन यानि 1916 में जर्मनी ने रोमानिया के विरूद्ध युद्ध की घोषणा कर दी थी। साथ ही 1845 में आज ही के दिन प्रसिद्ध पत्रिका साइंटेफिक अमरीकन का पहला संस्करण भी छपा था।

History of 28th August को वीडियो रूप में देखने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-

किसानों से जुड़ी खबरें देखने के लिए ग्रीन टीवी को सब्सक्राइब करें-

https://www.youtube.com/channel/UCBMokPDyAV7Pf4K9DGYbdBA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © Rural News Network Pvt Ltd | Newsphere by AF themes.