History of 26th March- 1907 में कवयित्री महादेवी वर्मा का जन्म

History of 26th March-
- महान कवयित्री महादेवी वर्मा का जन्म 26 मार्च, 1907 को हुआ था। हिंदी साहित्य में निराला, प्रसाद, पंत के साथ-साथ महादेवी वर्मा को छायावाद युग का एक महान स्तम्भ माना जाता है। उन्हें साहित्य अकादमी फेलोशिप, ज्ञानपीठ और पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया जा चुका हैं, उनकी कविताओं में अन्य भावों के अलावा विषाद की अभिव्यक्ति मुख्य रूप से होने की वजह से उन्हें आधुनिक मीरा के नाम से भी संबोधित किया गया है।
- 922 में ईरानी सूफी संत और कवि मंसूर अल-हल्लाज का निधन हुआ था। मंसूर अल हल्लाज कवि और सूफ़ी के प्रवर्तक विचारकों में से एक थे जिनको साल 922 में अब्बासी ख़लीफ़ा अल मुक़्तदर के आदेश पर बहुत पड़ताल करने के बाद फ़ांसी पर लटका दिया गया था। इनको अन अल हक़्क़ के नारे के लिए भी जाना जाता है जो भारतीय अद्वैत सिद्धांत के अहम ब्रह्मास्मि के बहुत क़रीब है।
- 1971 में शेख मुजीबुर्रहमान ने बांग्लादेश को स्वतंत्र देश घोषित किया। बंगबंधु के नाम से विख्यात शेख मुजीबुर्रहमान[2] के द्वारा 25 मार्च 1971 की आधी रात के बाद पाकिस्तान से अपने देश की आजादी की घोषणा की गई, उसके बाद उन्हें पाकिस्तानी सेना द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। 26 मार्च 1971 को बांग्लादेश की स्वतंत्रता की घोषणा के साथ ही मुक्ति युद्ध की शुरुआत हो गई थी।
- इंटरनेट की दुनिया के बादशाह लॉरेंस लैरी पेज का जन्म आज ही के दिन 1973 में हुआ था। लैरी पेज ने दुनिया के सबसे बड़े अविष्कार की खोज की और उसे गूगल नाम दे दिया। दोस्तो अपने हर छोटे-बड़े सवाल का जवाब ढूंढने के लिए हम सबसे पहले गूगल का सहारा लेते हैं.. और इसी गूगल की खोज करने वाले महान इंसान का नाम हैं लैरी पेज
- 1974 में चिपको आंदोलन की शुरुआत हुई थी। चिपको आन्दोलन एक पर्यावरण-रक्षा का आन्दोलन है। यह भारत के उत्तराखण्ड राज्य में किसानो ने वृक्षों की कटाई का विरोध करने के लिए किया था। वे राज्य के वन विभाग के ठेकेदारों द्वारा वनों की कटाई का विरोध कर रहे थे और उन पर अपना परम्परागत अधिकार जता रहे थे। यह आन्दोलन तत्कालीन उत्तर प्रदेश के चमोली जिले में सन 1973 में प्रारम्भ हुआ। एक दशक के अन्दर यह पूरे उत्तराखण्ड क्षेत्र में फैल गया। चिपको आन्दोलन की एक मुख्य बात थी कि इसमें स्त्रियों ने भारी संख्या में भाग लिया था।
Grameen News के खबरों को Video रूप मे देखने के लिए ग्रामीण न्यूज़ के YouTube Channel को Subscribe करना ना भूले ::
https://www.youtube.com/channel/UCPoP0VzRh0g50ZqDMGqv7OQ
Kisan और खेती से जुड़ी हर खबर देखने के लिए Green TV India को Subscribe करना ना भूले ::
https://www.youtube.com/user/Greentvindia1
Green TV India की Website Visit करें :: http://www.greentvindia.com/