October 1, 2023

Grameen News

True Voice Of Rural India

History of 22rd February- 731 में आज ही के दिन अमेरिका के पहले राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन का जन्म

History of 22nd February
Sharing is Caring!

History of 22rd February-

साल 1731 में आज ही के दिन अमेरिका के पहले राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन का जन्मम हुआ था। जॉर्ज वॉशिंगटन साल 1789 में अमरीका के पहला राष्ट्रपति के बने थे। उन्होंने अमेरिकी सेना का नेतृत्व करते हुए ब्रिटेन के ऊपर अमरीकी क्रान्ति में विजय हासिल की। उन्हें 1789 में अमरीका का पहला राष्ट्रपति चुना गया।

साल 1819 में आज ही के दिन स्पेन ने फ्लोरिडा राज्य को अमेरिका के हाथों में सौंप दिया था। इस संधि का फ्लोरिडा परचेस ट्रीटी कहा जाता हैं। अमेरिका ने स्पेन के साथ चले आ रहे सीमा विवाद को खत्म करते हुए स्पेनिश टैक्सेस पर किसी भी किस्म के दावे को छोड़ दिया था। और खास बात ये हैं कि स्पेन ने 50 लाख अमेरिकी डॉलर यानि करीब 33 करोड़ रूपयें में फ्लोरिडा राज्य को अमेरिका को बेंच दिया था।

1854 में आज भारत की पहली कॉटन मिल की शुरूआत हुई थी, इस कंपनी को बॉम्बे स्पीनिंग एंड वेविंग कंपनी के नाम से जाना जाता हैं। ये भारत पहली स्टीम पावर्ड यानि की भाप की उर्जा से चलनी वाली टैक्सटाइल मिल थी, जिसा शुरूआती निवेश 5 लाख रूपये था।

साल 1958 में आज ही के दिन भारत के  मशहूर कवि, लेखक, और स्वतंत्रता सेनानी मौलाना अबुल कलाम आज़ाद का निधन हो गया था। वे महात्मा गांधी के सिद्धांतो का समर्थन करते थे 1919 से 1922 तक चले खिलाफत आंदोलन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। आजादी के बाद वे भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के रामपुर जिले से साल 1952 में सांसद चुने गए और जिसके बाद वो भारत के पहले शिक्षा मंत्री बने।

साल 1982 में जोश मलिहाशाही का निधन हुआ था जोश मलीहाबादी को क्रांति का शायर कहा जाता था. क्रांति और इंकलाब की बात कहने वाले मलीहाबादी ने अपनी आत्मकथा ‘यादों की बरात’ में न सिर्फ जवाहर लाल नेहरू, रवींद्रनाथ ठाकुर पर चर्चा की है बल्कि अपने इश्क़ के खुशनुमा पहलुओं को भी उजागर किया है। उनकी प्रमुख रचना हुसैन और इंकलाब के लिए उन्हें शायरे इंकलाब भी कहा जाता था।

1997 में स्कॉर्टलैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ एडिनबर्ग के रोजलिन इंस्टिट्यूट के इयान विल्मथ और कीथ कैम्पबल भेड़ का क्लोन तैयार किया था। इस क्लोन का नाम डॉली रखा गया था। डॉली की क्लोनिंग के बाद लोगों को अपने पंसदीदा जानवरो को क्लोन तैयार करने का विकल्प मिला। डॉली नामक इस भेड़ ने अपनी सारी जिंदगी एक इंस्टीट्यूट में गुजारी और 6 बच्चों को जन्म दिया।लेकिन 7 साल की उम्र में ही फेफड़ों की बिमारी के चलते डॉली की मृत्यु हो गई।

साल 1944 में इसी दिन देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पत्नि कस्तूरबा गांधी की मृत्यु हुई। कस्तूरबा गांधी भारत में बा के नाम से विख्यात है। बा में धर्म के संस्कार गहरे पैठे हुए थे। वो किसी भी अवस्था में मांस और शराब लेकर मानुस देह भ्रष्ट करने को तैयार नहीं थीं। अफ्रीका में कठिन बीमारी की अवस्था में भी उन्होंने मांस का शोरबा पीने से इंकार कर दिया और आजीवन इस बात पर दृढ़ रहीं।

 

Grameen News के खबरों को Video रूप मे देखने के लिए ग्रामीण न्यूज़ के YouTube Channel को Subscribe करना ना भूले  ::

https://www.youtube.com/channel/UCPoP0VzRh0g50ZqDMGqv7OQ

Kisan और खेती से जुड़ी हर खबर देखने के लिए Green TV India को Subscribe करना ना भूले ::

https://www.youtube.com/user/Greentvindia1

Green TV India की Website Visit करें :: http://www.greentvindia.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © Rural News Network Pvt Ltd | Newsphere by AF themes.