History of 18th Sep – जब हॉलैंड की महिलाओं को मिला था वोटिंग का अधिकार

History of 18th Sep - जब हॉलैंड की महिलाओं को मिला था वोटिंग का अधिकार
18 सितंबर का दिन अपनेआप में कई मामलों में एैतिहासिक है। इसी दिन हास्यरस के महान कवी काका हाथरसी का जन्म साल 1906 में हुआ था। वहीं इसी दिन 1919 में हॉलैड की महिलाओं को वोटिंग का सक्रिय अधिकार मिला था। । इसके अलावा आज के दिन से कई और इतिहास के पन्ने जुड़े हैं, तो चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
History of 17th Sep- प्रशासनिक सेवाओं में महिलाओं को भाग लेने की मिली अनुमति
महिलाओं को हॉलैंड में वोटिंग का अधिकार
1917 में नीदरलैंड में महिलाओं को राजनीति में भाग लेने का अधिकार मिला। इसके अनुसार वे चुनी तो जा सकती थीं लेकिन उन्हें वोट देने की अनुमति नहीं थी। लेकिन 1919 आते—आते उन्हें भी वोटिंग का सक्रिय अधिकार दे दिया गया। हॉलैंड में 1889 से ही महिलाएं अपने के लिए कई तरह के राजनीतिक आंदोलन कर चुकीं थी। लेकिन अंतत:सफलता साल 1919 में ही मिली।
महाकवि काका हाथरसी
व्यंग्य का मूल उद्देश्य मनोरंजन नहीं बल्कि समाज में व्याप्त दोषों, कुरीतियों, भ्रष्टाचार और राजनीतिक कुशासन की ओर ध्यान आकृष्ट करना है। व्यंग्य लेखक सामाजिक दोषों के ख़िलाफ़ जनमत तैयार करता है और समाज सुधार की प्रक्रिया में एक अमूल्य सहयोग देता है। काका हाथरसी ऐसे ही व्यंग्य मूल के कवि थें, जिनकी पैनी नज़र छोटी से छोटी अव्यवस्थाओं को भी पकड़ लेती थी। उनका जन्म आज के ही दिन सन 1906 में हुआ था। उनके नाम 42 से ज्यादा रचनाओं के नाम दर्ज हैं
Kisan Bulletin 17th Sep- अब मध्य प्रदेश में होगी कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग
रॉयल थिएटर फिर से शुरू
इसी दिन अंग्रेजी साहित्य के सबसे महान लेखक शेक्सपीयर के मैकबेथ नाटक के साथ रॉयल थिएटर को 1808 में मरम्मत के बाद सजा धजा कर दोबारा खोला गया। इस हाउस का सबसे पहला कंस्ट्रक्शन 1732 का बताया जाता है। कहा जाता है कि 1732 में पहली बार यहां बैले पेश किया गया और इसके बाद ओपेरा होने शुरू हुए।
युनाइटेड स्टेट्स एयर फ़ोर्स
युनाइटेड स्टेट्स एयर फ़ोर्स यानी अमेरिकी वायु सेना का स्वतंत्र रुप से गठन आज के ही दिन हुआ था। शुरू में संयुक्त राज्य वायुसेना संयुक्त राज्य थलसेना के अधीन ही था। लेकिन 18 सितंबर 1947 को इसे अलग कर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के द्वारा पुनर्स्थापित किया।
” Howdy Modi” में एक साथ नजर आएंगे नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप
अंग्रेज़ी नागालैंड की अधिकारिक भाषा बनी
18 सितंबर 1967 में भारत के उत्तर—पूर्वी राज्य नगालैंड ने अंग्रेजी को अधिकारिक भाषा बना लिया। बता दें कि नागालैंड के अलावे अरूणाचल प्रदेश ही वह दूसरा राज्य है जिसकी अधिकारिक भाषा अंग्रेजी है। बता दें कि भारतीय संविधान ने देश के हर राज्य को यह शक्ति दे रखी है कि भारत के संविधान द्वारा बताए गए भाषाओं में से किसी भी भाषा को अपने राज्य की अधिकारिक भाषा बना सकते हैं।
फ़ुटबाल खिलाड़ी रोनाल्डो का जन्म
18 सितंबर 1976 को ही ब्राजिल की ओर से फुटबॉल खेलनेवाले महान फुटबॉलर रोनाल्डो का जन्म हुआ था। रोनाल्डो का पुरा नाम रोनाल्डो लुइस नाज़ैरियो डे लीमा है। रोनाल्डो को लोकप्रिय रुप से “द फेनोमेनन” भी कहा जाता था। रोनाल्डो 1996, 1997 और 2002 में फीफा वर्ल्ड प्लेयर ऑफ द ईयर, 1997 और 2002 में बैलोन डी’ओर और 1998 में यूईएफए क्लब फुटबॉलर ऑफ द ईयर कर खिताब जीत चुके हैं।
खेती-बाड़ी से जुड़ी सभी जानकारियों के लिए नीचे दिए लिंक को सब्सक्राइब करें-