October 2, 2023

Grameen News

True Voice Of Rural India

History of 16th Sep- 1916 में एम.एस.सुब्बुलक्ष्मी का जन्म हुआ

History of 16th Sep
Sharing is Caring!

History of 16th Sep-

कार्मिक शिक्षा दिवस
शिक्षा सहायता कर्मी जो कि प्रत्येक शिक्षा प्रणाली का एक मुख्य हिस्सा होते हैं, उनको नजरअंदाज न किया जा सके इसी को लेकर कार्मिक शिक्षा दिवस भारत में 16 सितंबर के दिन मनाया जाता है। ये वो लोग होते हैं जिनकी जिम्मेदारी सभी के लिए अपने अनुभव और प्रोफेशनलिज्म के जरिए क्वालिटी एजुकेशन लोगों तक पहुंचा सकें। अंतराष्ट्रीय स्तर पर यही इसी दिवस को 16 मई के दिन मनाया जाता है।

जनरल मोटर्स निगम
जनरल मोटर्स कंपनी, जिसे आमतौर पर जनरल मोटर्स (जीएम) के रूप में जाना जाता है, एक अमेरिकी बहुराष्ट्रीय निगम है। इसका हेड क्वार्टर डेट्रॉइट में है। यह निगम वाहनों और वाहन भागों को डिजाइन करता है, उनका निर्माण करता है, बाजार और डिस्ट्रीब्यूशन का भी काम करता है और साथ ही वित्तीय सेवाओं को बेचता है। जीएम 35 देशों में कारों और ट्रकों का निर्माण करता है। 16 सितंबर, 1908 को एक होल्डिंग कंपनी के रूप में इसे विलियम सी Durant द्वारा इसकी स्थापना की गई थी।

सैतामा (टोक्यो) में चक्रवाती तूफान कैथलीन
सत्तर साल पहले आज ही के दिन 1947 में तूफान कैथलीन ने टोक्यो के दक्षिण में कनागावा प्रान्त में लैंडफॉल बनाया था। लैंडफॉल पर हवाएं 120 किमी प्रति घंटे की रफतार से थी। इस तूफान के कारण टोक्यों के इस इलाके में जमकर बारिश हुई जिससे भयंकर बाढ़ आ गइ। कवल दो दिनों में टोन नदी के बेसिन में 300 और 800 मिमी बारिश हुई। भारी बारिश के कारण तटबंध टूट गए जिसके कारण बाढ़ आ गई। इसके दौरान शहर की करीब 303,000 से अधिक इमारतें जलमग्न हो गईं और 2,000-4,000 लोंगो की जाने चलीं गईंं।

आईएस ने सीरियाई कुर्दिश लड़ाकों के खिलाफ युद्ध छेड़ा
इराक में अल-कायदा के जाने के बाद इस्लामिक स्टेट का आतंक शुरू हुआ। धार्मिक कट्टरता के आधार पर चलने वाला यह आतंकी समूह सीरिया और उसके आसपास के क्षेत्रों पर अपने विचारों का आधिपत्य स्थापित करना चाहता था। 2014 के शुरूआत में ही फजूला और रमादी के इलाकों पर अपना कब्जा कर लिया था। कट्टर विचार और आतंक का मंसूबा पाले इस्लामिक स्टेट के मुखिया अबू बकर अल बगदादी ने 16 सितंबर 2014 को सीरियाई कुर्द लड़ाकों के खिलाफ युद्ध छेड़ने का ऐलान किया था।

एम.एस.सुब्बुलक्ष्मी का जन्म
सुब्बुलक्ष्मी का जन्म 16 सितंबर 1916 को तमिलनाडु के मदुरै शहर में हुआ। छोटी उम्र में ही उन्होंने संगीत का शिक्षण आरंभ कर दिया था और दस साल की उम्र उन्होंने अपना पहला गाना रिकार्ड किया था। इसके बाद आपनी मा शेम्मंगुडी श्रीनिवास अय्यर से कर्णाटक संगीत में, तथा पंडित नारायणराव व्यास से हिंदुस्तानी संगीत उन्होंने सीखा। सुब्बुलक्ष्मी ने मलयालम से लेकर पंजाबी तक भारत की अनेक भाषाओं में गीत रिकॉर्ड किये। सुब्बुलक्ष्मी ने मीरा फ़िल्म में मुख्य भूमिका निभाई थी। इस दौरान उन्होंने कई प्रसिद्ध मीरा भजन भी गाए थे। महात्मा गांधी से लेकर पंडित नेहरु तक उनके गानों के प्रशंसकों में से थे।

मैक्सिको की स्वतंत्रता को मान्यता
1821 के शुरुआत में, रॉयलिस्ट बलों के नेता अगस्टिन डी इटर्बाइड ने विसेंट गेरेरो के साथ इगुआला की योजना पर बातचीत की। योजना के तहत, मेक्सिको को एक स्वतंत्र संवैधानिक राजशाही के रूप में स्थापित किया जाएगा, कैथोलिक चर्च की विशेषाधिकार प्राप्त स्थिति को बनाए रखा जाएगा, और स्पैनिश मूल के मैक्सिकन को शुद्ध स्पेनियों के बराबर माना जाएगा। मिश्रित या शुद्ध भारतीय रक्त के मेक्सिकोवासियों के पास कम अधिकार होंगे। इटर्बाइड ने रॉयलिस्ट बलों को हरायाख्प्रा वहीं नए वायसराय के पास पैसे सैनिकों की कमी थी जिससे उसे मैक्सिकन स्वतंत्रता को स्वीकार करने के लिए 16 सितंबर 1821 में मजबूर होना पड़ा।

 

खेती-बाड़ी से जुड़ी सभी जानकारियों के लिए नीचे दिए लिंक को सब्सक्राइब करें-

https://www.youtube.com/user/Greentvindia1/videos

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © Rural News Network Pvt Ltd | Newsphere by AF themes.