October 2, 2023

Grameen News

True Voice Of Rural India

History of 16th March- 1693 को मल्हारराव होल्कर का जन्म

History of 18th March
Sharing is Caring!

History of 16th March-

क्रिकेट के भगवान” सचिन तेंदुलकर ने 16 मार्च, 2012 को बांग्लादेश के खिलाफ खेलते हुये शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम, मीरपुर में अपने शतकों का शतक पूरा किया। इस पारी के दौरान मास्टर ब्लास्टर ने 147 गेंदों पर 114 रन बनाए। भारत रत्न से सम्मानित सचिन ये कीर्तमान रचने वाले दुनिया के अकेले बल्लेबाज हैं। इस मुकाम पर उनसे पहले कोई नहीं पहुंचा।

1693 को आज ही के दिन इंदौर के होल्कर वंश का प्रवर्तक मल्हारराव होल्कर का जन्म हुआ। मल्हारराव होलकर मराठा साम्राज्य का एक सामन्त था जो मालवा का पहला मराठा सूबेदार था। जिसने इन्दौर पर शासन किया। मराठा साम्राज्य को उत्तर की तरफ प्रसारित करने वाले अधिकारियों में मल्हारराव का नाम सबसे पहले लिया जाता है।

1867 को आज ही के दिन महान शल्य चिकित्सक जोसेफ लिस्टर ने एंटीसेप्टिक सर्जरी की खोज की थी। एंटीसेप्टिक एक ऐसा पदार्थ है जो सूक्ष्मजीवों के विकास को रोकता है या फिर धीमा कर देता है। सर्जरी और अन्य प्रक्रियाओं के दौरान संक्रमण के जोखिम को कम करने के लिए अक्सर अस्पतालों और मेडिकल सेटिंग्स में उनका इस्तेमाल किया जाता है।

1901 में आज ही के दिन स्वतन्त्रता सेनानी पोट्टि श्रीरामुलु का जन्म हुआ। पोट्टि श्रीरामुलु भारत के एक क्रांतिकारी थे। मद्रास राज्य से अलग आंध्र प्रदेश राज्य के निर्माण की मांग को लेकर उन्होने आमरण अनशन किया था, जिसके कारण आखिर में उनकी मृत्यु हो गयी थी। वो महात्मा गांधी के परम भक्त भी थे। उन्होने जीवन पर्यन्त सत्य, अहिंसा, देशभक्ति और हरिजन उत्थान के लिये कार्य किया।

1910 में क्रिकेटर इफ्तिखार अली खान पटौदी का जन्म आज ही के दिन हुआ था। वो भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मंसूर अली खान उर्फ टाइगर पटौदी के पिता थे। इफ्तिखार अली खान एकमात्र ऐसे टेस्ट क्रिकेटर हैं, जिन्होंने इंग्लैंड और भारत दोनों के लिए खेला है। हालांकि, खराब स्वास्थ्य ने उन्हें जल्द ही रिटायर होने के लिए मजबूर कर दिया था। आपको बता दें कि, रिटायर होने के पांच साल बाद, पोलो खेलते हुए बेटे मंसूर अली खान के जन्मदिन पर ही उनकी मृत्यु हो गई।

भारत के जाने-माने शिक्षाविद और हिन्दी साहित्यकार अम्बिका प्रसाद दिव्य का जन्म1906 में आज ही के दिन हुआ था। श्री अम्बिका प्रसाद दिव्य शिक्षाविद और हिन्दी साहित्यकार थे। उनका जन्म अजयगढ़ पन्ना के सुसंस्कृत कायस्थ परिवार में हुआ था। काला भौंरा, योगी राजा, सती का पत्थर, फजल का मकबरा, उनके कुछ मशहूर उपन्यास थे।

 

Grameen News के खबरों को Video रूप मे देखने के लिए ग्रामीण न्यूज़ के YouTube Channel को Subscribe करना ना भूले  ::

https://www.youtube.com/channel/UCPoP0VzRh0g50ZqDMGqv7OQ

Kisan और खेती से जुड़ी हर खबर देखने के लिए Green TV India को Subscribe करना ना भूले ::

https://www.youtube.com/user/Greentvindia1

Green TV India की Website Visit करें :: http://www.greentvindia.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © Rural News Network Pvt Ltd | Newsphere by AF themes.