History of 14th June- आज ही के दिन विश्व रक्तदान दिवस मनाया जाता है

History of 14th June-
आज ही के दिन विश्व रक्तदान दिवस मनाया जाता है इसकी शुरुआत 1997 मे की गई थी। इस दिन 1868 मे दुनियां को blood group से अगवत कराने वाले ऑस्ट्रिया के कॉर्ल लैडस्टीनर का जन्म हुआ था। कॉर्ल को शरीर विज्ञान मे योगदान के लिए 1930 मे नोबेल पुरस्कार दिया गया था।
आज ही के दिन अमेरीका में झंडा दिवस मनाया जाता है यह इसलिए मनाया जाता है क्योकि 1777 मे आज ही के दिन अमेरीका ने अपने झंडे को अपनाया था। आज जब भी कोई राज्य अमेरिका से जुड़ता है तो इसके झंडे मे एक और तारा जोड़ दिया जाता है। अमेरिकियों के लिए ये दिन इसलिए भी खास है क्योकि आज ही के दिन 1775 मे अमेरिकी सेना की भी स्थापना की गई थी।
आज ही के दिन 1922 मे महान फिल्मकार के. आसिफ का जन्म हुआ था। के आसिफ ने अपने करियर में 3 फिल्में निर्देशित कीं। के आसिफ की बनाई सबसे मशहूर फिल्म मुगल-ए-आजम थी जिसने इतिहास बना दिया। मशहूर निर्देशक करीमुद्दीन आसिफ उन चुनिंदा लोगों में से रहे हैं जिन्होंने कुछ ही फ़िल्में बनाई, लेकिन उन फिल्मों में ऐसा काम किया कि आज भी उन्हें याद किया जाता है।
आज ही के दिन 14 जून 1928 दक्षिण अमेरिकी देश अर्जेंटीना के रोसरियो में अर्नेस्टो ग्वेरा डी ला सैरना का जन्म हुआ था। इन्हें लोग चे ग्वेरा के नाम से जानते थे। चे ग्वेरा को क्यूबा क्रांति का प्रमुख नेता माना जाता है। साथ ही इन्हें दक्षिण अमेरिका का एक गुरिल्ला नेता माना जाता था। हालांकि 9 अक्टूबर 1967 को चे ग्वेरा को हिरासत में लेकर मार दिया गया था। उसके बाद से ही इन्हें दुनिया भर में वामपंथियों की पीढ़ियां अपने नायक के तौर पर मानती हैं।
आज ही के दिन 1940 में जर्मन सेना ने पेरिस पर कब्जा कर लिया था। इससे कुछ दिनो पहले ही पेरिस को ओपन सिटी घोषित किया जा चुका था। आपको बता दे की किसी शहर को ओपन सिटी तब घोषित किया जाता है जब सिटी पर कब्जा होने वाला होता हो। साथ ही ओपन सिटी घोषित करने पर कब्जा करने वाली सेना से शहर को किसी भी प्रकार की हानि ना पहुचाने की उम्मीद की जाती है।
1951 मे आज ही के दिन पहले कमर्शियल कंप्यूटर को दुनिया के सामने लाया गया था। UNIVACI नाम का ये कंप्यूटर presper Eckert और john mauchly ने डिजाइन किया जिसका इस्तेमाल सबसे पहले अमेरिका जनगणना ब्यूरो द्वारा किया गया था।
1969 मे आज ही के दिन 22 ग्रैंड स्लैम जीतने वाली जर्मन टेनिस स्टार स्टेफी ग्राफ का जन्म हुआ था। स्टेफी ग्राफ 13 साल की उम्र से ही इंटरनेशनल मैच खेलने लगीं थीं। ग्राफ के नाम अपने समय में सबसे ज्यादा कमाई करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी है। स्टेफी ग्रास ने अपने करियर में छह फ्रेंच ओपेन सिंगल्स, सात विम्बल्डन, चार ऑस्ट्रेलियन ओपेन पांच यूएस ओपेन सिंगल्स जीते। ग्राफ का एक ‘चिल्ड्रेन फॉर टुमारो’ नाम का एनजीओ भी है, जो युद्ध या किसी भी तरह की तबाही से बर्बाद हुए बच्चों की मदद करता है।
2018 मे आज ही के दिन अफगानिस्तान की टीम ने भारत के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच खेला और इसी के साथ अफगानिस्तान 12वीं टेस्ट मैच खेलने वाली टीम बन गई थी।
Grameen News के खबरों को Video रूप मे देखने के लिए ग्रामीण न्यूज़ के YouTube Channel को Subscribe करना ना भूले ::
https://www.youtube.com/channel/UCPoP0VzRh0g50ZqDMGqv7OQ
Kisan और खेती से जुड़ी हर खबर देखने के लिए Green TV India को Subscribe करना ना भूले ::
https://www.youtube.com/user/Greentvindia1
Green TV India की Website Visit करें :: http://www.greentvindia.com/