History of 13th July- 1930 में FIFA World Cup की शुरूआत हुई

History of 13th July-
- आज ही के दिन 101 ईसवी में रोमन तानाशाह जुलियस सीजर का जन्म हुआ था। आपको बता दें कि, जुलियस शुरूआत में एक पादरी थे, लेकिन बाद में वो रोम सेना में शआमिल हो गए और एशिया को जीतने के अभियान पर निकल पड़े। सीजर ने ब्रिटेन, फ्रांस, स्पेन, दक्षिण यूरोप और उत्तरी अमेरिका पर जीत हासिल की.. इतना ही नहीं, उन्होंने जुलियन कैलेंडर की शुरूआत भी की था, जिसके चलते दुनिया को 12 महीने और 365 दिन का सिद्धांत मिला..
- साल 1892 में आज ही के दिन मशहूर शास्त्रीय संगीतकार केसरबाई केरकर का गोवा में जन्म हुआ था। आपको बता दें कि, केसरबाई ने संगीत उस्ताद अल्लादियां खां साहब से सीखा.. हालांकि, उस्ताद अल्लादियां खां ने केसरबाई केरकर को शिष्या बनाने से पहले कई शर्तें रखी थीं… जिनमें से एक शर्त ये भी थी कि, केसरबाई केरकर जब भी शास्त्रीय कार्यक्रमों में गाएंगी अपने गुरू के साथ ही गाएंगी…
- आज ही के दिन साल 1923 में अमेरिका के लॉस एंसेलिस में एक पहाड़ी के ऊपर जमीन की कीमतों को बढ़ाने के लिए विज्ञापन के तौर पर हॉलीवुड लिखा गया था। लेकिन इसमें सबसे खास बात ये है कि, इसे सिर्फ 18 महीनों के लिए लगाया जाना था लेकिन बाद में ये अमेरिकन फिल्म इंडस्ट्री की इंटरेशनल सिंबल बन गया… हॉलीवुड की तर्ज पर ही भारत की फिल्म इंडसट्री को बॉलीवुड नाम मिला था।
- 1930 में आज ही के दिन दुनिया की सबसे बड़ी फुटबॉल प्रतियोगिता FIFA World Cup की शुरूआत हुई थी। इसकी मेजबानी उरूग्वे ने की थी। और सभी मैच इसी की राजधानी में खेले में गए थे। और फाइनल में उरूग्वे ने अर्जेंटिना को 4-2 से हराकर पहला फुटबॉल विश्वकप अपने नाम किया था।
- 1939 में आज ही के दिन हिंदी सिनेमा के मशहूर निर्माता और निर्देशक प्रकाश मेहरा का जन्म उत्तर प्रदेश के बिजनौर में हुआ था। आपको बता दें कि, प्रकाश मेहरा को सिनेमा में मसाला फिल्मों की शुरूआत करने के लिए जाना जाता है। मेहरा ने 50 के दशक में अपने फ़िल्मी जीवन की शुरूआत एक प्रोडक्शन कंट्रोलर की हैसियत से की थी। जिसके बाद 1968 में उन्होंने शशि कपूर की फ़िल्म हसीना मान जायेगी का निर्देशन किया..
- 1944 में आज ही के दिन आविष्कारक वास्तुकार और प्रोफेसर एर्नो रूबिक का जन्म हंगरी में हुआ था। इन्होंने रूबिक क्यूब का आविष्कार किया था आपरको बता दें कि, उस समय इस को सुलझाने में करीब एक महीने का समय लगा था।
- 1974 में आज ही के दिन भारत ने अपना पहला वनडे मैच खेला था। आपको बता दें कि, अजीत वाडेकर की कप्तानी में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए इस मैच में भारत 4 विकेट से हार गया था।
- 1977 में आज ही के दिन जनता पार्टी की सरकार ने भारत रत्न को वापिस लेने की घोषणा कर दी थी और इसे बंद भी कर दिया था.. लेकिन 1980 में कांग्रेस सरकार ने इसे दोबारा शुरू कर दिया।
Kisan और खेती से जुड़ी हर खबर देखने के लिए Green TV India को Subscribe करना ना भूले ::
https://www.youtube.com/user/Greentvindia1
Green TV India की Website Visit करें :: http://www.greentvindia.com/