October 2, 2023

Grameen News

True Voice Of Rural India

History of 12th March- 1930 में महात्मा गांधी ने ‘दांडी मार्च’ की शुरूआत की

History of 13th March
Sharing is Caring!

1930 में आज ही के दिन देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने ‘दांडी मार्च’ की शुरूआत की थी। इसे भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अहम पड़ाव के रूप में माना जाता है। महात्मा गांधी ने इस दिन अहमदाबाद स्थित साबरमती आश्रम से नमक सत्याग्रह के लिये दांडी यात्रा शुरू की थी। इस मार्च के जरिए बापू ने अंग्रेजों के बनाए नमक कानून को तोड़कर उस सत्ता को चुनौती दी थी जिसके बारे में कहा जाता था कि उसके साम्राज्य में कभी सूरज नहीं डूबता है।

2011 में आज ही के दिन जापान में भूकंप और सुनामी की वजह से फुकुशिमा पावर प्लांट में धामाका हुआ था.. जिसकी वजह से वातावरण में रेडियो एक्टिविटी फैल गई थी.

1993 में आज ही के दिन मुंबई में सीरियल बम धमाके हुए थे.. इन धमाकों में करीब 297 लोग मारे गए थे.. और साथ ही, 700 ज्यादा लोग घायल हुए थे.. इन धमाकों का मास्टरमाइंड दाऊद इब्राहिम था.. हालांकि, आज तक इस मामले में दाऊद इब्राहिम और टाइगर मेमन को पकड़ा नहीं जा सका हैं।

1918 में आज ही के दिन मॉस्कों को दोबारा Russia  की राजधानी बनाया गया था. इससे पहले सेंट पीटर्स बर्ग शहर 215 सालों तक Russia  की राजधानी रहा था…

12 मार्च 1954 को भारत सरकार ने साहित्य अकादमी की स्थापना की। साहित्य अकादमी भारतीय साहित्य के विकास के लिये काम करने वाली राष्ट्रीय संस्था है। इसका उद्देश्य उच्च साहित्यिक मानदंड स्थापित करना, भारतीय भाषाओं और भारत में होने वाली साहित्यिक गतिविधियों का पोषण और समन्वय करना है।

1984 में आज ही के दिन बॉलीवुड की मशहूर प्लेबैक सिंगर श्रेया घोषाल का जन्म हुआ था। श्रेया घोषाल ने बॉलीवुड के अलावा, असमिया, बंगाली, कन्नड़, मलयालम, मराठी, पंजाबी, तमिल,तेलुगु और भोजपुरी फिल्मों में भी अपनी आवाज दी हैं।

Grameen News के खबरों को Video रूप मे देखने के लिए ग्रामीण न्यूज़ के YouTube Channel को Subscribe करना ना भूले  ::

https://www.youtube.com/channel/UCPoP0VzRh0g50ZqDMGqv7OQ

Kisan और खेती से जुड़ी हर खबर देखने के लिए Green TV India को Subscribe करना ना भूले ::

https://www.youtube.com/user/Greentvindia1

Green TV India की Website Visit करें :: http://www.greentvindia.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © Rural News Network Pvt Ltd | Newsphere by AF themes.