Uttar Pradesh Bulletin 6th feb 2019: केशव प्रसाद का ममता पर हमला

Uttar Pradesh Bulletin 6th feb 2019 में प्रदेश की आज की बड़ी खबरें-
1.. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को पोस्टर पर गोली चलाने के मामले में फरार अखिल भारत हिन्दू महासभा की राष्ट्रीय सचिव पूजा शकुन पाण्डेय और पति अशोक पाण्डेय को अलीगढ़ पुलिस ने मंगलवार रात दिल्ली से नोएडा में प्रवेश करते समय गिरफ्तार कर लिया
2.. केंद्र सरकार ने मंगलवार को कहा कि उत्तर प्रदेश के रायबरेली और गोरखपुर में बन रहे एम्स की स्थापना अगले साल यानी 2020 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने एक सवाल के लिखित जवाब में राज्यसभा को यह जानकारी दी।
3.. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा को लेकर झारखंड व पश्चिम बंगाल पुलिस के बीच विवाद हो गया है। इस कारण सीएम की सुरक्षा को लेकर कई घंटों तक चर्चा की स्थिति बनी रही। जानकारी के मुताबिक, बोकारो एसपी पी मुरूगन ने पुरुलिया एसपी से योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा को लेकर बात की।
4.. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अलीगढ़ में आयोजित 14 जिलों के बूथ सम्मेलन को संबोधित करेंगे। बूथ सम्मेलन सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक चलेगा। सम्मेलन के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष हेलीकॉप्टर से बुलंदशहर के लिए रवाना होंगे, जहां भाजपा के नवनिर्मित 51 जिला कार्यालयों का लोकार्पण करेंगे।
5.. उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला करते हुए कहा कि वह सीबीआई, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को तो बंगाल आने से रोक रही हैं, लेकिन बांग्लादेशी घुसपैठियों का अपने राज्य में स्वागत कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सीबीआई पुलिस कमिश्नर से पूछताछ करने गई थी, पर भ्रष्ट पुलिस कमिश्नर को बचाने के लिए ममता धरने पर बैठ गईं। इससे पश्चिम बंगाल में अराजक स्थिति तो उत्पन्न ही हुई, वह सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की भी अवहेलना कर रही हैं।