Uttar Pradesh bulletin 12th February 2019-17 को अयोध्या जाएंगे स्वामी स्वरूपानंद

Uttar Pradesh bulletin 12th February 2019 में आज की बड़ी खबरें..
1… धार्मिक टिप्पणी को लेकर किला के स्वालेनगर में बवाल हो गया। दो पक्षों के लोगों में कहासुनी के बाद दबंगों ने फायरिंग कर दी। ताबड़तोड़ गोली चलने में दो लोग घायल हो गये। फायरिंग के बाद दबंग फरार हो गये। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। बवाल की सूचना मिलने पर सीओ के साथ किला, सीबीगंज, सुभाषनगर, कोतवाली और प्रेमनगर पुलिस वहां पहुंच गई। पूरे इलाके को छावनी में बदल दिया गया।
2.. प्रियंका गांधी के रोड शो पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि गठबंधन में बसपा तो है ही, वहीं आपको जानकारी होगी कि कांग्रेस पार्टी भी शामिल है। अखिलेश यादव ने कहा कि कांग्रेस का रोड शो अच्छी बात है। राजनीतिक दलों को कार्यक्रम करते रहना चाहिए। कांग्रेस का रोड शो और अच्छी बात है। चुनाव करीब है। पांच साल में भाजपा को देख लिया। सपा-बसपा गठबंधन में बहुत से दल शामिल हैं। वह सब मदद करेंगे। रालोद को भी तीन सीट दी गई हैं। वह भी शामिल है और निषाद पार्टी भी। क्योंकि पहले हम उनके साथ मिल कर चुनाव लड़े हैं। आने वाले समय में कुछ लोकसभा में हमारे साथ रहेंगे तो कुछ विधानसभा चुनाव में हमारे साथ रहेंगे।
3.. रामजन्मभूमि पर राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन करने को शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती 17 फरवरी को कुम्भ क्षेत्र प्रयागराज से रामाग्रह यात्रा निकालेंगे जो 19 को अयोध्या पहुंचेगी। पहले दिन प्रतापगढ़ व दूसरे दिन सुल्तानपुर में प्रवास और सभाएं करते हुए अयोध्या में प्रवेश करेंगे। वहां जानकी घाट स्थित बड़ा स्थान में सवा लाख पार्थिव पूजन के बाद 20 को सभा और 21 फरवरी को शुभमुहूर्त में विधिविधान से श्रीरामयंत्र की स्थापना और भूमि पूजन करेंगे।
4.. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में कहा कि अयोध्या मसले का फैसला आने में 24 घंटे भी नहीं लगने चाहिए थे। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट को जनआस्था का सम्मान करना ही चाहिए। मुख्यमंत्री ने यह बात सोमवार को राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव की चर्चा का जवाब देते हुए कही
5.. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा गठबंधन मोदी रथ को रोकने में हर हाल में कामयाब होगा। कार्यकर्ता चुनाव के लिए जी-जान से गठबंधन के उम्मीदवारों के पक्ष में जुट जाएं। यह भी कहा कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह मैनपुरी से चुनाव लड़ना चाहते हैं। हमें उन्हें रिकार्ड मतों से जिताना है।
Grameen News के खबरों को Video रूप मे देखने के लिए ग्रामीण न्यूज़ के YouTube Channel को Subscribe करना ना भूले ::
https://www.youtube.com/
Kisan और खेती से जुड़ी हर खबर देखने के लिए Green TV India को Subscribe करना ना भूले ::
https://www.youtube.com/user/
Green TV India की Website Visit करें :: http://www.greentvindia.