October 1, 2023

Grameen News

True Voice Of Rural India

यूपी की बेटी अरुणिमा सिन्हा ने फतह की विन्सन की चोटी, बनाया अटूट कीर्तिमान

अरुणिमा सिन्हा

यूपी की बेटी अरुणिमा सिन्हा ने फतह की विन्सन की चोटी, बनाया अटूट कीर्तिमान

Sharing is Caring!

तापमान- माइनस 40 से 45 डिग्री सेल्सियस, तेज और बर्फीला तूफान, हाथों में तिरंगा, ऑक्सिजन के सहारे जिंदगी और मौत के बीच चलती जद्दोजहद, जज्बे और जिद के ईमान भी यहां डगमगाने लगते हैं। ऐसे में बस एक चीज होती है जो अगर आप नहीं छोड़ते तो शायद हर एक मुश्किल को आसान बना लेते हैं…..और वो है हौसला…अगर हौसलों में ऊंचाई हो तो हमारे हर एक ख्वास कितने भी बड़े क्यों ना हो छोटे लगने लगते हैं. और यही सच कर दिखाया है उत्तर प्रदेश की रहने वाली डॉक्टर अरुणिमा सिन्हा ने.

उत्तर प्रदेश की रहने वाली अरुणिमा सिन्हा ने अपने अडिग इरादों और बेशुमार हौसलों से अंटार्कटिका के सबसे ऊंचे शिखर माउंट विन्सन की चोट पर चढ़कर तिरंगा फहराया है. हालांकि ये कोई बड़ी बात नहीं है कि उन्होंने तिरंगा फहराया है. बड़ी बात ये है कि, विन्सन की चोटी पर तिरंगा फहराने वाली अरुणिमा दिव्यांग हैं. यानि की उनका एक पैर कृत्रिम है.

अरुणिमा के ट्विटर अकाउंट से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार 12 बजकर 27 मिनट पर अरुणिमा ने अंटार्कटिका के सबसे ऊंचे शिखर माउंट विन्सन का माथा चूमा और ऐसा अविश्वसनीय कारनामा करने वाली वो दुनिया की पहली महिला दिव्यांग पर्वतारोही बन गई हैं.

जिसके बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अरुणिमा को बधाई देते हुए ट्वीट करते हुए लिखा कि,’अरुणिमा सिन्हा को सफलता का नया शिखर छूने के लिए बधाई. वो भारत की गौरव हैं, जिन्होंने अपने कठिन परिश्रम और दृढ़ता की बदौलत यह मुकाम हासिल किया है. भविष्य में उनके प्रयासों के लिए मैं बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं.’

अरुणिमा ने इस उपलब्धि को हासिल करने के बाद लिखा, ‘इंतजार खत्म हुआ. हमें आपको बताते हुए खुशी हो रही है कि विश्व रेकॉर्ड बन चुका है.’ इसके अलावा अरुणिमा अपने कृत्रिम पैर के सहारे एवरेस्ट फतह करने वाली दुनिया की एकमात्र महिला हैं.  यही नहीं वह किलिमंजारो (अफ्रीका), एल्ब्रुस (रूस), कास्टेन पिरामिड (इंडोनेशिया), किजाश्को आदि पर भी जा चुकी हैं.

मोदी के ट्विट पर अरुणिमा ने पीएम का आभार जताते हुए लिखा कि, ‘जब देश के प्रधान सेवक इतने समर्पित हैं तो बतौर नागरिक हमें भी अपने-अपने क्षेत्रों में देश का नाम नई ऊंचाई पर ले जाने का सपना देखना चाहिए. भारतीय खिलाड़ियों की ओर से हम उनके लिए बनाई जाने वाली नीतियों और सम्मान के लिए आभार जताते हैं. जय हिंद.’

ये बात बिल्कुल सच है कि अगर हौसलों में उड़ने की चाहत हो तो सभी चीजें आसानी से मिल जाती है. चाहे वो कितनी ही मुश्किलों से क्यों ना घिरी हो.

 

Grameen News के खबरों को Video रूप मे देखने के लिए ग्रामीण न्यूज़ के YouTube Channel को Subscribe करना ना भूले  ::

https://www.youtube.com/channel/UCPoP0VzRh0g50ZqDMGqv7OQ

Kisan और खेती से जुड़ी हर खबर देखने के लिए Green TV India को Subscribe करना ना भूले ::

https://www.youtube.com/user/Greentvindia1

Green TV India की Website Visit करें :: http://www.greentvindia.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © Rural News Network Pvt Ltd | Newsphere by AF themes.