October 1, 2023

Grameen News

True Voice Of Rural India

Kisan Bulletin 19th August- महिला किसानों के लिए खुलेंगे फार्मिंग स्कूल

Kisan Bulletin 19th August
Sharing is Caring!

Kisan Bulletin 19th August-

  1. जहां एक तरफ केंद्र सरकार किसानों की तरक्की के लिए आए दिन नए-नए कदम उठा रही हैं, तो वहीं अब इसी क्षेत्र में उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के सभी ब्लॉकों में कृषि विभाग की आत्मा योजना के तहत महिला फार्मिंग स्कूल खोले जाने की तैयारी की जा रही है। आपको बता दें कि, इन महिला फार्मिंग स्कूलों में महिलाओं को कृषि वैज्ञानिकों की देख-रेख में खेती-बाड़ी के गुर सिखाए जाएंगे। आपको बता दें कि, हमारे देश में भले ही खेतों में पुरूषों के साथ महिलाएं भी काम करती हैं। मगर किसान का दर्जा हमेशा से पुरूषों को ही दिया जाता है। मगर अब धीरे-धीरे महिलाओं को भी किसानी के क्षेत्र में सशक्त बनाने के लिए सरकार तरह-तरह के प्रयास कर रही हैं। महिला फार्मिंग स्कूल खोलने का फैसला केंद्र और राज्य सरकार ने मिलकर महिला किसानों को खेती के गुर सिखाने के लिए लिया है। इतना ही नहीं, इस स्कूल का संचालन करने की जिम्मेदारी भी महिला किसानों को ही दी गई है। इस योजना के तहत चुने गए खेतों में फसल बोने से लेकर उसकी कटाई तक के सारे कामों में महिलाएं ही शामिल रहेंगी। साथ ही महिला किसानों को खेत की जुताई, निराई, बीज और खाद-पानी से जुड़ी सभी जानकारी दी जाएगी। इसी के साथ, फसलों की लागत से लेकर मुनाफा कमाने तक के बारे में भी इन महिलाओं को बताया जाएगा।
  2. बीते शुक्रवार से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे के निर्माण में उचित मुआवजे की मांग को लेकर गांववासी धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इस धरनो को किसानों के साथ ही कई राजनैतिक दलों ने भी अपना समर्थन दिया आपको बता दें कि, इससे पहले 5 अगस्त को ही किसानों ने उचित मुआवजे की मांग को लेकर एनएच 233 को जाम किया था। हालांकि, उस वक्त एसडीएम बूढ़नपुर दिनेश चंद्र मिश्रा ने किसानों को समझा-बुझा कर चक्काजाम खत्म करवाया था। खैर इस दौरान किसानों को 17 अगस्त तक उनकी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया गया था। लेकिन तभी किसानों ने 17 तक समाधान ना निकलने पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने का ऐलान भी कर दिया था। इसी के चलते बीते रविवार को किसानों ने मिलकर गदनपुर तिराहे पर अनिश्चितकालीन अनशन की शुरूआत की है। आपको बता दें कि,  किसानों की मांगे है कि, एनएच 233 के निर्माण में किसानों को जिस रेट से मुआवजा दिया गया था उसी रेट से गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे का भी मुआवजा मिलना चाहिए।
  3. मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में सोयाबीन की फसल पर इल्लियों का प्रकोप अब दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। हालांकि, किसान इससे बचाव के लिए फसलों पर कीटनाशकों का छिड़काव कर रहे हैं। लेकिन इसके बाद भी झल्लियों से सोयबीन की फसल खराब होने के आसार पर हैं। ऐसे में किसानों का कहना है कि अगर झल्लियों का प्रकोप खत्म नहीं हुआ तो खेतों में लहलहा रही सोयाबीन की फसल पूरी तरह से सूख जाएगी। तो वहीं दूसरी तरफ नटेरन क्षेत्र के किसानों ने बताया कि, पिछले करीब 15 दिनों से सोयाबीन की फसल पर झल्लियों को प्रकोप जारी है। लेकिन अब ये प्रकोप बढ़ता ही जा रहा हैं। हालांकि, सेऊ गांव के किसानों की मानें तो ये झल्लियां सोयाबीन के पौधों की पत्तियों को पूरी तरह छलनी कर देती हैं। तो वहीं अब इल्लियां डंठल भी खाने लगी है। किसानों ने बताया कि कई पौधों पर दो से तीन इंच की इल्लियां लगी हुई है। इसके अलावा काली और पीली रंग की इल्लियां भी पौधों पर लग रही है। इल्लियों को नष्ट करने के लिए किसान महंगी कीटनाशक का छिड़काव कर रहे है। आपको बता दें कि, बीते रविवार को सुबह के समय कई खेतों में किसान ने कीटनाशक का छिड़काव किया। लेकिन दोपहर में जोरदार बारिश के कारण उन्हें नुकसान हो गया।
  4. जल्द ही a-IDEA एग्रीउड़ान, फूड एंड एग्रीबिजनेस एक्सीलरेटर 3.0 को लॉंच करने जा रहा हैं। आपको बता दें कि, एग्री उड़ान को 31 अगस्त 2019 को हैदराबाद के एचआईसीसी कॉंप्लेक्स में लॉंच किया जाएगा। एग्री उड़ान 3.0 अपना पहला रोड शो 6 सितंबर को बैंगलुरू के सीलिकॉन वैली ऑफ इंडिया में करने जा रहे हैं। हालांकि, इसी दिन दूसरा रोड शो पुणे के ऑक्सफोर्ड ऑफ द ईस्ट इंडिया में किया जाने वाला हैं। आपको बता दें कि, इस दौरान कई बड़ी industry, investors, successful startups यहां पर Food & Agri startups के बारे में बातचीत करने के लिए मौजूद रहेंगे।

  5. छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के धमधा, देवकर और गंडई के दर्जनों किसानों से धान खरीद कर भुगतान नहीं किया गया है। तो वहीं कई व्यापारियों ने किसानों से धान खरीदी की और बिना भुगतान किए बिना ही फरार हो गए, साथ ही किसानों को भी धोखाधड़ी में फंसा दिया है। हालांकि, इस मामले में धमधा और अंजोरा थाना में एफआईआर दर्ज की गई है।

Kisan Bulletin 19th August को वीडियो रूप में देखने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-

youtube.com/watch?v=Bz-OPA6-1b4

Kisan और खेती से जुड़ी हर खबर देखने के लिए Green TV India को Subscribe करना ना भूले ::

https://www.youtube.com/user/Greentvindia1

Green TV India की Website Visit करें :: http://www.greentvindia.com/

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © Rural News Network Pvt Ltd | Newsphere by AF themes.