October 1, 2023

Grameen News

True Voice Of Rural India

छत्तीसगढ़ बुलेटिन 24 दिंसबर 2018: नक्सलवाद पर कंफ्यूज सरकार

छत्तीसगढ़ बुलेटिन 24 दिंसबर 2018
Sharing is Caring!

छत्तीसगढ़ बुलेटिन 24 दिंसबर 2018 में प्रदेश की आज की बड़ी खबरें-

  1. छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के शहरी नेटवर्क से जुड़े एक सहयोगी की गिरफ्तारी हुई है। इस शख्स का नाम एन मूर्ति उर्फ वेंकट है। आरोपी ने देश के लगभग आधा दर्जन राज्यों में अपना अर्बन नेटवर्क फैलाकर रखा था। जिन राज्यों में इसके नेटवर्क थे उनमें छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, उड़ीसा और झारखंड जैसे राज्य शामिल है। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में एन मूर्ति ने कई महत्वपूर्ण जानकारियां पुलिस को दी हैं। इससे पता चलता है कि इस शख्स के तार रायपुर से लेकर दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु और पुणे तक फैले थे। दुर्ग रेंज के आईजी जीपी सिंह के मुताबिक आरोपी एन मूर्ति को कई महत्वपूर्ण सबूतों के साथ हिरासत में लिया गया है।

 

  1. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 25 दिसम्बर को अपनी कैबिनेट का विस्तार करेंगे और उस दिन दस विधायकों के मंत्री के तौर पर शपथ लेने की संभावना है। बघेल के 17 दिसम्बर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के साथ टी एस सिंहदेव और ताम्रध्वज साहू ने मंत्री पद की शपथ ली थी। बघेल ने अपनी पार्टी के राज्य के नेताओं के साथ दिल्ली में कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी से मुलाकात की और मंत्रियों के नाम को अंतिम रूप दिया।

 

  1. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार के सत्ता में आने के बाद एक नई बहस छिड़ गई है. नक्सलवाद के खात्मे को लेकर सरकार का मानना है कि वो पीड़ितों से बात करेगी. उसका यह भी मानना है कि दोनों ओर से नक्सलियों और पुलिस व केंद्रीय सुरक्षाबलों के दबाव से आदिवासियों का बुरा हाल है, वो प्रताड़ित हो रहे हैं. सरकार के इस रुख के बाद पुलिस और केंद्रीय सुरक्षाबलों के जवान पसोपेश में है. उन्हें राज्य सरकार की नई रणनीति के निर्देशों का इंतजार है. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के सत्ता संभालने के बाद नक्सली फ्रंट पर भी बदलाव के आसार बढ़ गए है.

 

  1. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश मंत्रिमंडल की सूची पर पार्टी आलाकमान से मुहर लगवा ली है। प्रदेश में नवगठित मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण की तारीख अब राज्यपाल से मुलाकात के बाद तय होगी। वहीं चरणदास महंत को छत्तीसगढ़ विधानसभा का अध्यक्ष बनाया जाएगा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया ने कहा कि चरणदास महंत छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष होंगे। महंत सक्ति से विधायक हैं। पुनिया ने कहा कि जातिगत, सामाजिक समीकरण और वरिष्ठता के आधार पर 10 मंत्रियों के नाम तय कर लिए गए हैं। हालांकि, उन्होंने नामों को लेकर कोई खुलासा नहीं किया।

 

  1. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के पुत्र और सांसद अभिषेक सिंह के पनामा पेपर्स मामले सहित पूर्ववर्ती सरकार में हुए भ्रष्टाचार के सभी मामलों की जांच करवाएंगे। मुख्यमंत्री के मुताबिक इस संदर्भ में बहुत जल्द आधिकारिक निर्णय लिया जाएगा. भूपेश बघेल ने कहा, ‘जब पनामा पेपर्स में नाम होने की वजह से पाकिस्तान में नवाज शरीफ की कुर्सी जा सकती है तो फिर अभिषेक सिंह की जांच क्यों नहीं हो सकती?

 

इस खबर को वीडियों रूप में देखने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © Rural News Network Pvt Ltd | Newsphere by AF themes.