Kisan bulletin 30 january 2019- अब ‘किसान रत्न पुरस्कार’ देगी हरियाणा सरकार

किसान बुलेटिन की आज की बड़ी खबरें-
- हरियाणा सरकार इस साल से किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए ‘किसान रत्न पुरस्कार’ शुरू करने जा रही है। इसमें पुरस्कार के रूप में किसानों को पांच लाख रुपये नकद और एक प्रशस्ति-पत्र दिया जाएगा। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ ने हरियाणा पंचायत भवन, चंडीगढ़ में इसकी घोषणा की है।
-
2019 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस की आगामी रणनीति पूर्वांचल को ध्यान में रखकर बनाई जा रही है। इसी के तहत एक बड़ी किसान रैली के आयोजन की रूपरेखा तैयार हो रही है। इस रैली में एक से डेढ़ लाख किसानों को शामिल करने के लिए किसान कांग्रेस की ओर से संपर्क अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में पूर्वांचल के कई जिलों से किसान पहुंचेंगे।
- लोकसभा चुनाव से पहले पेश होने वाले अंतिम बजट में सरकार किसानों और मध्यम वर्ग को लुभाने के लिए उन पर तोहफों की बारिश कर सकती है। मोदी सरकार के पांच साल के कार्यकाल में यह पहला मौका होगा जब केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली बजट पेश नहीं करेंगे। वह बीमारी के का अमेरिका में इलाज करा रहे हैं, और उनकी जगह वित्त मंत्रालय का कार्यभार संभाल रहे पीयूष गोयल 1 फरवरी को बजट पेश करेंगे।
- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ का दावा है कि किसान कर्ज के नाम पर 3,000 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है। 15 जनवरी से शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया के दौरान बड़े पैमाने पर घोटाले सामने आ रहे हैं। कहीं किसानों ने कर्ज नहीं लिया और कर्जदार बन गए, तो कहीं एक दशक से ज्यादा समय पहले मर चुके किसानों के नामों पर भी कर्ज है। इसके अलावा लिए गए कर्ज के मुकाबले महज कुछ रुपये ही कर्ज माफी की गई है।
- सहारनपुर में विकास भवन में आयोजित किसान दिवस में किसानों ने समस्याओं का निराकरण न होने पर जमकर हंगामा किया। अधिकारियों पर खानापूर्ति और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया तो अधिकारी भी भड़क उठे। किसानों और अधिकारियों के बीच झड़प हुई। किसानों ने विद्युत निगम के खिलाफ नारेबाजी की और एक अधिकारी को बंधक बनाने का प्रयास भी किया। अधिकारियों ने बीच-बचाव कराकर मामला शांत कराया।
Grameen News के खबरों को Video रूप मे देखने के लिए ग्रामीण न्यूज़ के YouTube Channel को Subscribe करना ना भूले ::
https://www.youtube.com/channel/UCPoP0VzRh0g50ZqDMGqv7OQ
Kisan और खेती से जुड़ी हर खबर देखने के लिए Green TV India को Subscribe करना ना भूले ::
https://www.youtube.com/user/Greentvindia1
Green TV India की Website Visit करें :: http://www.greentvindia.com/