October 1, 2023

Grameen News

True Voice Of Rural India

किसान बुलेटिन 29 जनवरी 2019- अब समुद्र में खेती कर रहे किसान

किसान बुलेटिन 29 जनवरी 2019
Sharing is Caring!

किसान बुलेटिन 29 जनवरी 2019-

1. छत्तीसगढ़ राज्य का 17वां कृषि महाविद्यालय मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में खुलेगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने विधानसभा क्षेत्रवासियों को इसकी सौगात देंगे। मुख्यमंत्री ने जिस गांव के स्कूल से पढ़ाई की है। उसी स्कूल से कृषि महाविद्यालय की पढ़ाई शुरू करने की घोषणा भी कर सकते हैं। आपको बता दें कि, पाटन में प्रस्तावित कृषि महाविद्यालय में बागवानी, वानिकी, उद्यानिकी और कृषि से जुड़ी कई विभागों की पढ़ाई आगामी शैक्षणिक सत्र से शुरू होगी।

2. मध्यप्रदेश में जय किसान फसल ऋण माफी योजना लागू होने से किसान उत्साहित हैं। योजना के तहत किसानों के पंजीयन का काम 15 जनवरी से प्रदेशभर में संचालित किया जा रहा है। पिछले 15 दिनों में 41 लाख 82 हजार 924 किसानों ने फसल ऋण माफी योजना का लाभ पाने के लिए अपने आवेदन पत्र ग्राम पंचायतों में जमा करवाये हैं। जानकारी के अनुसार, आने वाली 5 फरवरी तक ग्राम पंचायतों में किसानों से आवेदन पत्र प्राप्त किये जायेंगे।

3. आजादी के 72 सालों बाद देश के अन्नदाताओं को भी पद्म पुरस्कार के लायक समझा गया है. खेती-किसानी करने वाले 12 किसानों को देश का चौथा बड़ा नागरिक सम्मान पद्मश्री के लिए चयनित किया गया है। अभी तक भारत सरकार की ओर से सिर्फ कला, शिक्षा, उद्योग, साहित्य, विज्ञान, खेल, चिकित्सा, समाज सेवा के क्षेत्र में ही ये पुरस्कार दिया जाता रहा है. लेकिन इस बार किसानों को भी “अन्य” श्रेणी में पुरस्कार के लिए चयनित किया है।

4. उत्तराखंड में किसानों की कर्ज माफी सहित अन्य समस्याओं के समाधान के लिए कांग्रेस ने राज्य सरकार की घेराबंदी शुरू कर दी है। उत्तराखंड किसान कांग्रेस ने सोमवार को हरिद्वार में किसानों की समस्याओं को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और भाजपा पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया. किसान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने राज्य के किसानों की पूर्ण कर्ज माफी समेत 9 सूत्री मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को एक ज्ञापन सौंपा. किसान कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तब वे विधानसभा का घेराव करने को मजबूर हो जाएंगे.

5. गुजरात के किसान अब समुद्र में खेती कर रहे है। गुजरात देश में पहला स्टेट होगा, जहां किसानों ने कृषि विशेषज्ञों की मदद से समुद्र में खेती का रास्ता अपनाया है। अब गुजरात दूसरे उन राज्यों को दिशा निर्देश करेगा, जिनके पास समुद्री तट है। कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि सी-वाइड फार्मिंग एक नई अवधारणा है। इस प्रकार की खेती जापान, कोरिया, चीन, फिलीपींस और इंडोनेशिया जैसे देशों में की जाती है, लेकिन अब गुजरात में ये खेती की जाएगी।

 

Grameen News के खबरों को Video रूप मे देखने के लिए ग्रामीण न्यूज़ के YouTube Channel को Subscribe करना ना भूले  ::

https://www.youtube.com/channel/UCPoP0VzRh0g50ZqDMGqv7OQ

Kisan और खेती से जुड़ी हर खबर देखने के लिए Green TV India को Subscribe करना ना भूले ::

https://www.youtube.com/user/Greentvindia1

Green TV India की Website Visit करें :: http://www.greentvindia.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © Rural News Network Pvt Ltd | Newsphere by AF themes.